अभिनेता चिरंजीवी सरजा की अंतिम यात्रा में गर्भवती पत्नी मेघना राज फूट-फूट कर रोईं, देखें वायरल वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अभिनेता चिरंजीवी सरजा की अंतिम यात्रा में गर्भवती पत्नी मेघना राज फूट-फूट कर रोईं, देखें वायरल वीडियो

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता चिरंजीवी सरजा का बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में 39 वर्ष की उम्र

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता चिरंजीवी सरजा का बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में 39 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सोमवार दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया गया था। हालांकि चिरंजीवी के शव को पहले उनके घर ले जाया गया था वहां पर उनके परिवार वालों और फैंस ने अंतिम दर्शन किये। सोशल मीडिया पर इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं। 
1591696269 chirnjivi
ऐसा ही एक वीडियो चिरंजीवी का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनके घर में उन्हें लाया गया है। इस दौरान उन्हें देखकर चिरंजीवी सरजा की पत्नी मेघना राज फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। वह चिरंजीवी सरजा के पास जाती हैं और उन्हें गले लगाती हैं। साथ ही माथे पर भी उन्हें चूमती हैं। दरअसल मेघना राज गर्भवती हैं और वह मां बनने वाली हैं। बता दें कि यह बच्चा चिरंजीवी और मेघना राज का पहला है। 

खबरों के अनुसार, अपने फैंस के साथ मेघना और चिरंजीवी बहुत जल्द यह खुशी साझा करने वाले थे। वैसे तो मेघना की प्रेग्नेंसी के बारे में इंडस्ट्री के कुछ खास लोगों को पता है। परिवार समेत फिल्म इंडस्ट्री काफी सदमे में चिरंजीवी के देहांत से है। 
1591696326 meghna raaj
खबरों के अनुसार, बीते शनिवार को सीने में दर्द चिरंजीवी को महसूस हुआ था और फिर दिल का दौरा उन्हें रविवार को पड़ा। उसके बाद हॉस्पिटल में भर्ती उन्हें कराया गया जहां पर उन्होंने आखरी सांस ली। एक फिल्मी परिवार से वह आते थे। एक्टर ध्रुव सारजा के बड़े भाई वह थे। चिरंजीवी ने मेघना राज से शादी की थी।
1591696743 meghna raaj 1
बता दें कि लगभग 10 साल एक दूसरे को डेट चिरंजीवी और मेघना ने किया था और साल 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। कई सितारों ने चिरंजीवी सरजा के निधन पर दुख जताया 
1591696595 kriti kharbanda
1591696621 prithviraj sukarman
1591696633 khushbu sundar
1591696650 anil kumble

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।