कनिका मान का कटा बिग बॉस 16 से पत्ता?, कलर्स चैनल से झगड़ा बना वजह? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कनिका मान का कटा बिग बॉस 16 से पत्ता?, कलर्स चैनल से झगड़ा बना वजह?

रिपोर्ट्स की माने तो, कनिका खतरों के खिलाड़ी के बाद कलर्स चैनल को नाराज कर चुकी हैं। खबरे

कनिका मान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना- माना नाम है। एक्ट्रेस न सिर्फ डेली सोप्स बल्कि रियलिटी शोज में भी नज़र आ चुकी है। हाल ही में कनिका मान कलर्स के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में नज़र आई थी। रोहित शेट्टी के इस रियलिटी शो में कनिका ने बड़ी ही बहादुरी से बड़े- बड़े खतरों का सामना किया। मुश्किल से मुश्किल स्टंट परफॉर्म कर एक्ट्रेस ने खूब वाहवाही लूटी। 
1664259352 kanika mann images 4
लेकिन इस शो की वजह से एक्ट्रेस की इमेज कही न कही नेगेटिव हो गयी है। जिसे लेकर कनिका मान का गुस्सा अब चैनल पर फुट पड़ा है। रिपोर्ट्स की माने तो, कनिका ने चैनल को खरी खोटी सुनाई है। अब खबरें हैं कि कनिका खतरों के खिलाड़ी के बाद कलर्स चैनल को नाराज कर चुकी हैं। 
1664259367 b8311fcb946a758647bd7be924130c34
सोशल मीडिया पर चर्चा है कि एक्ट्रेस ने चैनल से नाराजगी जताई कि उन्हें खतरों के खिलाड़ी के दौरान नेगेटिव रूप में दिखाया गया और उनकी इमेज खराब की गई। खबरे तो ये भी थी कि कनिका खतरों के खिलाड़ी के बाद कलर्स के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 16 में भी नज़र आने वाली थी। उनका नाम काफी समय से चर्चा में था। 
1664259382 286053726 702046977744628 2677388809442943792 n
लेकिन अब कहा जा रहा है कि उनके और चैनल के बीच तकरार बढ़ने के बाद कनिका का बिग बॉस 16 से भी पत्ता कट गया। आपको बता दे, खतरों के खिलाड़ी में कनिका पर चीटिंग का आरोप भी लग चुका है। वहीं रोहित शेट्टी भी शो में कनिका को जमकर फटकार लगा चुके हैं। 
1664259395 kanika mann very beautiful photo gallery kanika mann glamorous and cute photos gallery 76543
अब सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि कनिका ने चैनल पर फेवरिटिस्म का आरोप लगाया और नाराजगी जताई कि उनकी इमेज खराब की जा रही है। हालांकि कनिका या चैनल की तरफ से इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।