खतरों के खिलाड़ी के स्टंट करते हुए घायल हुईं कनिका मान, एक्ट्रेस की हालत देख आपके भी उड़ जायेंगे होश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

खतरों के खिलाड़ी के स्टंट करते हुए घायल हुईं कनिका मान, एक्ट्रेस की हालत देख आपके भी उड़ जायेंगे होश

टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी जल्द ही ऑडियंस को देखने को मिलेगा। शो की शूटिंग भी शुरू

टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी जल्द ही ऑडियंस को देखने को मिलेगा। शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। सभी कंटेस्टेंट्स केपटाउन में खतरों का सामना कर रहे है। रोज़ इन कंटेस्टेंट्स की मस्ती करते हुए, जलवे बिखरते हुए फोटोज और वीडियो सामने आ रही है। इन सेलिब्रिटीज के कूल अंदाज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इसी बीच सीजन 12 की कंटेस्टेंट एक्ट्रेस कनिका मान को लेकर एक खबर सामने आई है। 
1655361756 286053726 702046977744628 2677388809442943792 n
हाल ही में समंदर किनारे बिकिनी में उनकी फोटो आई थी जो कि वायरल हो गई थी। लेकिन अब उनकी एक और फोटो इंटेरनेट पर घूम रही है जिसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल, इस शो के खतरनाक स्टंट से तो सभी वाकिफ होंगे। कई बार कंटेस्टेंट घायल भी हो जाते हैं। कनिका को भी एक टास्क के दौरान काफी चोट लग गई।
1655361789 286982908 441195951176345 2706500222066114239 n
टास्क के दौरान कनिका के पैर और हाथ छिल गए। वह कैमरे की ओर देखते हुए अपने चोट के निशान दिखा रही हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि इन सबके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है। घायल होने के बावजूद भी कनिका मुस्कुरा रही हैं। खासकर ऐसे वक्त में जब वह शो में जाने से पहले भी बीमार थीं। इसके कहते हैं असली ताकत।
1655361810 288163265 723628798911348 1433678512009760394 n
वहीं फैन्स उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। किसी ने उन्हें खुद का ख्याल रखने की सलाह दी, तो किसी ने असली खिलाड़ी बताया। इससे पहले कनिका ने शो के होस्ट रोहित शेट्टी के बारे में कहा था कि वह उनके सेंस ऑफ ह्यूमर से प्रभावित हैं। 
1655361774 286513461 5256798351049470 909259751411280985 n
उनकी एनर्जी कमाल की होती है। वो हमेशा कंटेस्टेंट का हौसला बढ़ाते दिखते हैं। कनिका शो में जाने से पहले काफी एक्साइटेड दिखी थीं। उनका कहना था कि वह स्टंट करने और चुनौतियों को एंजॉय करना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।