बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की बहन का हुआ निधन, परिवार पर दुखों का टूटा पहाड़ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की बहन का हुआ निधन, परिवार पर दुखों का टूटा पहाड़

मशहूर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है और कनिका की बहन एनाबेल

मशहूर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है और कनिका की बहन एनाबेल के निधन की खबर सामने आ रही है। बेबी डॉल में सोने दी’ ‘चिट्टियां कलाइयां’ जैसे सुपरहिट गानों के शोहरत बटोरने वाली सिंगर ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। 
1566997456 69460163 2368690723379804 1911566560484404701 n
 कनिका कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया की उन्होंने अपनी प्यारी बहन को हमेशा के लिए खो दिया है। अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है की उनकी बहन का निधन कैसे हुआ। 
1566997471 68965026 385879152130058 5933528257180241388 n
अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कनिका कपूर ने अपनी बहन के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है  ‘मेरी बहन एनाबेल का निधन हो गया है। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे। 
1566997477 69418057 386145632281296 8522911350284251227 n
कनिका ने कैप्शन में आगे लिखा है, ” मैं अपना दर्द शब्दों में बता नहीं सकती।  मेरे ऊपर क्या गुजर रही है सिर्फ मैं समझ सकती हूँ। ये मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है। अपनी बहन की खूबसूरत यादें हमेशा मेरे दिल में जिन्दा रहेंगी। ढेर सारा प्यार। 
1566997485 67555313 138107427426022 2402710015874604613 n
फैंस भी कनिका के इस पोस्ट पर कमेंट करके उनकी बहन को श्रद्धांजलि दे रहे है। साथ ही प्रार्थना कर रहे है कनिका और उनके परिवार को इस दुःख की घडी में हिम्मत मिले। 

बात दें कनिका सनी लियोनी पर फिल्माए गाने ‘बेबी डॉल’ से खूब लोकप्रिय हुई थी और इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में बैक टू बैक कई हिट गाने दिए है। सिंगिंग के साथ साथ कनिका ने रिएलिटी शो ‘द वॉयस’ में बतौर जज भी शिरकत की है। 
1566997498 68749338 135257757706546 2262202640571881016 n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।