कनिका कपूर ने एनआरआई बॉयफ्रेंड गौतम से की शादी, लंदन में हिंदुस्तानी दुल्हन बन लिए सात फेरे ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कनिका कपूर ने एनआरआई बॉयफ्रेंड गौतम से की शादी, लंदन में हिंदुस्तानी दुल्हन बन लिए सात फेरे !

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर फाइनली शादी के बंधन में बंध चुकी है। उन्होंने शुक्रवार को अपने बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर फाइनली शादी के बंधन में बंध चुकी है। उन्होंने शुक्रवार को अपने बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन गौतम संग सात फेरे लिए। इन दोनों प्री वेडिंग फंक्शन्स की फोटोज खूब वायरल हुई थी, जिसके बाद अब शादी की फोटोज का भी फैंस को इंतज़ार था। 
1653111397 pics from kanika gautams dreamy wedding
आपको बता दे, कपल ने लंदन के एक फाइव स्टार होटल में शादी का फंक्शन रखा था, जिसमें उनके कुछ करीबी दोस्त और नजदीकी रिश्तेदार शामिल हुए। 
1653111316 b9wkuqt3mtyudmbd
शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं और इन्हें पसंद भी किया जा रहा है। इस खास मौके के लिए ब्राइड और ग्रूम ने पेस्टल शेड के आउटफिट चूज किए थे, जो उन पर काफी कमाल के लग रहे थे। कनिका दुल्हन के रूप में कहर ढा रह हैं तो वहीं दूल्हे राजा गौतम भी अपनी पत्नी कनिका को लुक्स के मामले में कड़ी टक्कर दे रहे हैं। सिंगर ने अपना लुक भारी ज्वैलरी और मेकअप से पूरा किया है। 
1653111290 282373963 331547965758250 5109095516346521394 n
वहीं, गौतम लाइट पिंक कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने मैचिंग पकड़ी पहनी है और गले में डार्क कलर की माला पहनी है। कनिका कपूर के उन करीबी दोस्तों ने शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जो इस फंक्शन का हिस्सा रहे थे। कनिका कपूर ‘फूलों की चादर’ तले वरमाला के मंच तक पहुंचीं और इस दौरान मोहम्मद रफी का क्लासिकल गाना ‘तेरे मेरे सपने अब एक रंग हैं’ बजाया गया। वरमाला सेरिमनी का एक और वीडियो सामने आया है। 
1653111278 281955114 1074365249818027 2615085104486604237 n
कनिका कपूर और गौतम की वरमाला काफी खूबसूरत रही और इस दौरान कपल के साथ-साथ वहां मौजूद मेहमानों ने भी जमकर सेलिब्रेट किया। मीत ब्रोज की जोड़ी के सिंगर मनमीत सिंह ने कनिका कपूर के साथ कई गाने गाए और वह भी शादी में मौजूद थे। मनमीत और शेखर ने इंस्टा पर शादी के दौरान की कई तस्वीरें शेयर की हैं। 
1653118655 kanika kapoor wedding
बता दें कि कनिका कपूर तीन बच्चों की सिंगल मदर हैं। उनके बच्चों के नाम अनन्या, समारा और युवराज हैं। कनिका महज 18 साल की थीं जब वह शादी करके लंदन चली गईं। कुछ सालों बाद उनका तलाक हो गया और उन्होंने तीनों बच्चों को अपने दम पर पाला। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।