Chandrayaan 3 की महिला वैज्ञानिकों के लिए Kangana Ranaut ने कह दी ये बात, बिंदी-सिंदूर और मंगलसूत्र पर की टिपण्णी! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Chandrayaan 3 की महिला वैज्ञानिकों के लिए Kangana Ranaut ने कह दी ये बात, बिंदी-सिंदूर और मंगलसूत्र पर की टिपण्णी!

बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कही जाने वाली कंगना रनौत आए दिन अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्ख़ियों में

बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कही जाने वाली कंगना रनौत आए दिन अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्ख़ियों में छाई रहती हैं। दअरसल कंगना हर मुद्दे पर बड़े ही बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। वो राय चाहे बॉलीवुड से जुड़ा हो या फिर देश के किसी भी मुद्दे से। इस वक़्त पूरा देश चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न मना। ऐसे में अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी (इसरो) के इस जाबाज काम के लिए कंगना ने भी तारीफ के पूल बांध दिए हैं। जहां एक्ट्रेस ने ‘इसरो’ में काम करने वाली महिला वैज्ञानिकों की तारीफ में काफी कुछ कह दिया हैं। 
1693204883 [image] 9968774
दरअसल कंगना में अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा कर  ‘इसरो’ में काम करने वाली महिला वैज्ञानिकों की तारीफ की हैं। जहां तारीफों के पूल बांधते हुए कंगना यह कहते दिखी हैं की- कंगना ने इंस्टाग्राम पर इन महिला वैज्ञानिकों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- इंडिया की लीडिंग साइंटिस्ट को देखिए, सभी ने साड़ी पहनी हुई हैं, उनके माथे पर बिंदी- सिंदूर है। मंगल सूत्र भी पहना हुआ है। यह सादा जीवन उच्च विचार का प्रतीक है। यह असली भारतीयता है। कंगना ने इसके साथ नेशनल फ्लैग वाला इमोजी भी लगाया।
1693204909 c1fde5c4445f6d05ec37b714576061541693131119249742 original
1693204926 [image] 4848607
बता दे की कंगना ने जो तस्वीर साझा की हैं उसमे चंद्रयान 3 मिशन पर काम करने वाली वैज्ञानिकों के चेहरे पर सफलता की खुशी साफ नजर आ रही है। साथ ही सभी कैमरे के सामने पोज देते हुए मुस्कुरा रही हैं।  चंद्रयान-3 मिशन पर काम करने वाली महिला वैज्ञानिकों की सादगी देख कंगना काफी प्रभावित हुई हैं। बता दे की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में महिला वैज्ञानिकों के प्रतिभा और डेडिकेशन का जिक्र किया। जहां उन्होंने कहा -भारत का मिशन चंद्रयान, नारी शक्ति का भी जीवंत उदाहरण है।
कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही पी वासु के निर्देशन में बनी ‘चंद्रमुखी 2’ में नजर आने वाली हैं। जो ब्लॉकबस्टर तमिल हॉरर फिल्म ‘चंद्रमुखी’ का सिक्वल है। 
1693204972 [image] 2751423
इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही तेजस और इमरजेंसी में भी नजर आएंगी।  बता दे की इमरजेंसी में कंगना एक्टिंग के साथ-साथ इस फिल्म को प्रोडूस भी कर रही हैं। जिसके लिए कंगना काफी समय से मेहनत करती हुई दिख रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।