Javed Akhtar के 26/11 वाले बयान पर Kangana Ranaut ने कुछ इस तरह किया रियेक्ट, कहा- घर में घुस के... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Javed Akhtar के 26/11 वाले बयान पर Kangana Ranaut ने कुछ इस तरह किया रियेक्ट, कहा- घर में घुस के…

बॉलीवुड के जाने-माने राइटर और अभिनेता कहे जाने वाले जावेद अख्तर एक बार फिर से काफी ज्यादा लाइमलाइट

बॉलीवुड के जाने-माने राइटर और अभिनेता कहे जाने वाले जावेद अख्तर एक बार फिर से काफी ज्यादा लाइमलाइट में आ गए हैं। दरअसल इंटरनेट पर जावेद अख्तर की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल हो रहा  यह वीडियो पाकिस्तान में ‘फैज’ के लिए रखे गए एक कार्यक्रम की हैं। जहां इस दौरान जावेद अख्तर ने कई ऐसे बयान दे दिए है जो अब जमकर वायरल हो रहे हैं। साथ ही अब उस बयान पर खूब रिएक्शंस आने भी शुरू हो गए हैं। जिसपर अब कंगना रनौत का रिएक्शन भी सामने आया है। 
दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में जावेद अख्तर मुंबई में हुए दर्दनाक हादसा 26/11 के बारे में बात करते हुए दिखे हैं। जहां इसपर अपनी राय रखते हुए जावेद अख्तर यह कहते दिखे है की- 26/11 के आतंकी हमले को याद करते हुए जावेद अख्तर ने जवाब दिया, “हम एक-दूसरे को दोष न दें। 

इससे मुद्दों का समाधान नहीं होगा। जो गरम है फिजा, वो कम होनी चाहिए। हम पर हमला हुआ। हम तो बंबई लोग हैं। हमने देखा वहां कैसे हमाला हुआ था। वो लोग नॉर्वे से तो नहीं आए थे ना मिस्र से आए थे, वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं। तो ये शिकायत अगर हिंदुस्तानी के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मन्ना चाहिए। अभी भी आपके देश में मौजूद हैं, इसलिए अगर कोई भारतीय इस बारे में शिकायत करता है तो आपको नाराज नहीं होना चाहिए.”
1676980592 21javed akhtar
जावेद अख्तर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर भारतीय उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनके इस वीडियो को काफी व्यूज और शेयर मिल रहे हैं। वही अब इस वीडियो पर बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत का रिएक्शन भी सामने आया है। 
1676980612 277693271 307780401299687 7114677427969537292 n
1676980622 capture
कंगना ने ट्वीटर पर जावेद अख्तर की वीडियो शेयर करते हुए लिखा है की- जब मैं जावेद साब की कविता सुनती हूं तो लगता था ये कैसे मां स्वरसती जी की इन पर इतनी कृपा है, लेकिन देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में तभी तो खुदाई होती है उनके साथ में… जय हिन्द@Javedakhtarjadu घर में घुस के मारा.. हा हा
1676980630 javed akhtar family
इसके साथ कई यूजर्स भी जावेद अख्तर के इस पोस्ट पर खूब कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे है।  ‘हिंदुस्तानियों को जावेद साहब से सीख लेनी चाहिए।’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘इसे बोलते हैं घर में घुसकर आंखों में आंखें डाल कर मारना.. ‘। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, ‘जावेद अख्तर सर्जिकल स्ट्राइक’। इस तरह के कमेंट कर अब फैन जावेद अख्तर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।