विक्की-कैटरीना के ऐज गैप पर कंगना रनौत ने किया रियेक्ट, अब कह डाली ऐसी बात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विक्की-कैटरीना के ऐज गैप पर कंगना रनौत ने किया रियेक्ट, अब कह डाली ऐसी बात

बॉलीवुड में इस समय विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का जश्न खूब जोरों शोरों से मनाया

बॉलीवुड में इस समय विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का जश्न खूब जोरों शोरों से मनाया जा रहा है। लेकिन इस दौरान एक पोस्ट एक है जो सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। जी हां दरअसल कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।  इसमें उन्होंने बड़ी लड़की से कम उम्र के लड़के की शादी पर खुशी जताई है। 
1638948014 4
एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखी खास बात 
कंगना रनौत  ने अपने इस पोस्ट में लिखा, पहले तो उम्र निकल जाने के बाद लड़कियों की शादी होती नहीं थी। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सफल महिलाएं इस नॉर्म को तोड़ रही हैं। वैसे कंगना ने अपनी इस पूरे पोस्ट में कहीं भी विक्की कौशल और कटरीना कैफ के नाम का जिक्र तो नहीं किया लेकिन पता चल रहा है कि उनका इशारा इसी जोड़ी की तरफ है। बता दें कि कैटरीना अपने होने वाले पति विक्की से 5 साल बड़ी हैं।
1638947911 3
इसके अलावा उन्होंने अपने पोस्ट में ये भी लिखा, बड़े होते हुए हमने बहुत सारी कहानियां भी सुनी हैं जिनमें अमीर आदमियों को काफी छोटी लड़कियों के साथ शादी करते थे। ऐसे में महिलाओं का अपने पति से ज्यादा सफल होना बड़ी दिक्कत के तौर पर देखा जाता था। छोटे लड़के से शादी करना तो भूल ही जाइए, एक खास उम्र के बाद महिलाओं के लिए शादी करना असंभव हो जाता था।
1638947822 2
वैसे यह सबकुछ देखकर अच्छा लगता है कि अमीर और सक्सेसफुल महिलाएं, इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की लीडिंग लेडीज इन सेक्सिट नॉर्म्स (लिंगभेदी मानकों) को तोड़ रही हैं। ऐसे महिला और पुरुष तारीफ के काबिल हैं जो जेंडर स्टीरियोटाइप (रुढ़िवादिता) को फिर से परिभाषित कर रहे हैं।
1638948030 2
गौरतलब है विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की उम्र में 5 साल का अंतर् है। इसके अलावा करियर में भी वह विक्की कौशल से काफी सीनियर हैं।  प्रियंका चोपड़ा ने भी खुद से 10 साल छोटे निक जोनस से शादी की है। वहीं सुष्मिता-रोहमन शॉल, अर्जुन-मलाइका की उम्र में काफी फासला है और  फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।
1638948133 5
 
वैसे कंगना रनौत भी बीते दिनों एक इवेंट में इस बात की हिंट दे चुकीं हैं कि उनकी लाइफ में कोई है। तब उन्होंने कहा था कि आने वाले 5 साल में वह खुद को शादीशुदा और एक मां के रूप में देखती हैं। खैर, कंगना की लाइफ में कौन है, इसका खुलासा तो आने वाले समय में ही हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।