कंगना ने कराया ऋतिक को इंतजार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कंगना ने कराया ऋतिक को इंतजार

NULL

पिछले साल कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का विवाद सुर्खियों में रहा। उन्होंने ऋतिक पर तमाम आरोप लगाये। हालांकि ऋतिक ने कंगना के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उसके बाद से कंगना रनौत और ऋतिक रोशन एक-दूसरे के सामने नहीं आये। लेकिन हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम में दोनो कलाकारों को देखा गया। क्योंकि उस कार्यक्रम में दोनो कलाकार आमंत्रित थे। दरअसल, यह मुंबई पुलिस का वार्षिक कार्यक्रम उमंग था, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंची थीं।

कंगना और ऋतिक भी उसमें पहुंचे थे, लेकिन इनका आमना-सामना नहीं हुआ। क्योंकि जब कंगना कार्यक्रम को एंज्वॉय कर रही थीं तब ऋतिक अपनी गाड़ी में बाहर बैठे उनके निकलने का इंतजार कर रहे थे। क्योंकि उन्हें भी कार्यक्रम में परफॉर्म करना था। सूत्रों की मानें तो उस दिन ऋतिक ने लगभग एक घंटे तक गाड़ी में बैठकर इंतजार किया था।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।