बिग बॉस की फेम काम्या पंजाबी की जिंदगी में हुई प्यार की एंट्री, दिल्ली के इस युवक से करेंगी दूसरी शादी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिग बॉस की फेम काम्या पंजाबी की जिंदगी में हुई प्यार की एंट्री, दिल्ली के इस युवक से करेंगी दूसरी शादी

बिग बॉस की फेम काम्या पंजाबी की जिंदगी में एक बार फिर प्यार की एंट्री हो गयी है

बिग बॉस की फेम काम्या पंजाबी की जिंदगी में एक बार फिर प्यार की एंट्री हो गयी है और ताजा खबर के अनुसार काम्या  अगले साल अपनी दूसरी शादी करने के लिए तैयार है। काम्या पंजाबी के ये न्यू मिस्टर राइट हेल्थकेयर इंडस्ट्री में काम करते है और इनका नाम शलभ डांग है।  
1568272582 66116554 471974710014420 6145393747440526642 n
आपको बता दें करीबी सूत्रों के अनुसार काम्या पंजाबी ने इसी साल फरवरी में डांग से मुलाकात की और कुछ महीनों तक साथ रहने के बाद, शलभ ने काम्या से शादी का प्रस्ताव रखा। हालांकि शलभ दिल्ली बेस्ड है पर इस कपल ने मुंबई में शादी करने का प्लान बनाया है।
1568272590 66352594 656648848077008 4635547380361329627 n
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो काम्या पंजाबी इन दिनों  ‘शक्ति – अस्तित्व के अहसास की’ सीरियल में नजर आ रही है। हाल ही में काम्या ने अपनी आने वाली लाइफ के बारे में बात करते हुए बताया कि वह अगले साल इस समय तक एक विवाहित महिला होगी। 
1568272598 68905104 529017761191127 7001468207175183410 n
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इस साल फरवरी में काम्या की हेल्थ सम्बन्धी परेशानियों के चलते शलभ से मुलाकात हुई थी। मुलाकातें बढ़ी और एक-डेढ़ महीने में, शलभ ने काम्या के सामने शादी का प्रस्ताव भी रख दिया। काम्या ने कहा कि एक बार फायर शादी के बंधन में बंधना उनके लिए एक बड़ा फैसला था और इसलिए उन्होंने सोचने के लिए कुछ समय निकाला। 
1568272609 69523841 946249305719745 2634448219647804734 n
काम्या ने ये भी बताया कि एक बार फिर से शादी के बारे में सोचना बड़ा फैसला था। असफल शादी और दिल टूटने के बाद, काम्या फिर से शादी करने के लिए आशंकित थी। इसी बीच शलभ के प्यार ने उन्हें दुबारा शादी किए लिए राज़ी किया। अब वो भी शलभ से बेहद प्यार करती है। 
1568272631 66505987 474806613085408 8700476358899499331 n
काम्या ने बिग बॉस के घर में दिखाया था कि वह एक मजबूत नेतृत्व वाली महिला है और यही बात शलभ को सबसे ज्यादा पसंद है। काम्या का कहना है कुछ पुरुषों को मजबूत महिलाओं को संभालना मुश्किल लगता है, लेकिन शलभ अलग है और उसे ये बात भी बेहद पसंद है कि “मुझे स्टैंड लेने से डर नहीं लगता है।”

आपको बता दें इससे पहले काम्या ने बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी, लेकिन 2013 में दोनों का तलाक हो गया और उनकी एक नौ साल की बेटी जिसका नाम आरा है। शलभ की भी ये दूसरी शादी है और उनका एक 10 साल का बेटा भी है जिसका नाम इशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।