काम्या पंजाबी की इस टॉपलेस तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया बवाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

काम्या पंजाबी की इस टॉपलेस तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया बवाल

NULL

आजकल एकता कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुरका’ को लेकर काफी विवादों में है और अब इस लिस्ट में एक विवाद और जुड़ गया है। फिल्म की प्रमोशन में वैसे तो काफी कलाकार जोर-शोर से जुटे हुए है पर कभी-कभी पब्लिसिटी के चक्कर में काम खराब भी हो जाता है। इस बार शायद यही हुआ है।

1 224इस फिल्म की प्रमोशन के लिए काम्या पंजाबी जो एक जानी -मानी टीवी स्टार है , उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर जिसमे वो बैकलेस नज़र आ रही हैं। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद विवाद खड़ा होना लाज़मी था। हालांकि बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया और इसे डिलीट करने की वजह अभी साफ़ नहीं हो पायी है। इस पोस्ट को इंटरनेट पर अभी देखा जा सकता है।

2 69वैसे तो एकता कपूर और विवादों का पुराना नाता है तो ये कोई नयी बात नहीं है। आपको बता दे एकता कपूर की इस फिल्म को काफी मशक्क्त के बाद अब ‘ए’ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज़ की अनुमति मिल गयी है। काम्या के अलावा इस फिल्म के प्रमोशन के लिए मौनी रॉय, दिव्यंका त्रिपाठी, अनीता हसनंदानी और कृष्णा मुखर्जी ने भी लिपस्टिक के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।

3 51अब ये तो आने वाला वक्त बताएगा की प्रमोशन को हिट करने का ये फार्मूला कामयाब होता है या नहीं पर काम्या पंजाबी की काफी किरकिरी हो चुकी है।आपको बता दे ये फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुरका’ अपने कंटेंट को लेकर पहले ही काफी विवादों में रही है पर एकता कपूर अपने अडिग रवैये के लिए इंडस्ट्री में मशहूर है।

4 37वैसे जानकारों की माने तो फिल्म एक गंभीर मुद्दे पर आधारित है पर बड़ी स्टार कास्ट के ना होने के कारण एकता पर काफी दबाव भी है। उम्मीद करते है एकता को इस फिल्म से सफलता प्राप्त होगी और दर्शकों को ये फिल्म पसंद आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।