Aryan Khan संग Kajol की लाडली Nysa की फोटो हुई वायरल, देर रात पार्टी करते आए नजर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Aryan Khan संग Kajol की लाडली Nysa की फोटो हुई वायरल, देर रात पार्टी करते आए नजर

आर्यन खान और न्यासा देवगन की सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में दोनों

शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी आज भी मूवी लवर्स के लिए बॉलीवुड की बेस्ट
ऑनस्क्रीन जोड़ी है। इस सुपरस्टार जोड़ी ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। वहीं
सोशल मीडिया पर किंग खान के बेटे आर्यन खान और काजोल की लाडली न्यासा की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दोनों देर रात किसी पार्टी में साथ में
सेल्फी लेते दिख रहे हैं। जब से आर्यन और न्यासा की साथ फोटो सामने आई है तभी से
यूजर्स इनकी केमिस्ट्री को देख इनके मम्मी-पापा को याद करने लगे है।

Nysa Devgan looks breathtaking in mini dress as she parties with friends in  latest PHOTOS from London | PINKVILLA

सोशल मीडिया पर फिल्म मेकर अमृतपाल बिंद्रा की प्री दीवाली पार्टी की इनसाइड
फोटो वायरल हो रही है जिसमें आर्यन खान और न्यासा देवगन एक साथ पोज देते दिखाई दे
रहे हैं। आर्यन और न्यासा की फोटो को  न्यासा
के करीबी दोस्त ओरहान अवत्रामणि ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस फोटो
में आर्यन और न्यासा के साथ तृप्ति डिमरी और 
ओरहान नजर आ रहे हैं।

Did I really deserve it?' Aryan Khan breaks silence after NCB drug probe -  India Today

फोटो में न्यासा ग्रीन कलर के खूबसूरत लंहगे में नजर आ रही हैं वहीं आर्यन ग्रे-टीशर्ट
और रेड ब्लेजर में काफी हैंडसम लग रहे हैं। हालांकि इन चारों की इस सेल्फी में
लोगों की नजरें बस आर्यन और न्यासा पर अटक गई है। वैसे इससे पहले न्यासा कई स्टारकिड्स
के साथ पार्टी करते हुए स्पॉट हुई है लेकिन ऐसा पहली बार है जब वो शाहरुख के लाडले
आर्यन के साथ नजर आईं हो।

1666857087 312707956 152903224111606 6610855738819163193 n

बीतों दिनों न्यासा देवगन और सैफ अली खान के नवाब इब्राहिम की सेल्फी इंटरनेट
पर खूब वायरल हुई थी। इब्राहिम और न्यासा की जोड़ी को भी सोशल मीडिया यूजर्स ने
काफी पसंद किया था। लेकिन आर्यन और न्यासा को साथ देखकर लोगों को बॉलीवुड की
पॉपुलर ऑनस्क्रीन जोड़ी काजोल और शाहरुख खान की याद आ गई है। शाहरुख और काजोल आज
भी कई लोगों के लिए फेवरेट ऑनस्क्रीन कपल है उन्हें साथ देखने के लिए फैंस काफी
एक्साइटेड रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।