न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू पर काजोल ने तोड़ी चुप्पी, बोली- बॉलीवुड से दूर... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू पर काजोल ने तोड़ी चुप्पी, बोली- बॉलीवुड से दूर…

न्यासा के ग्लैमरस लाइफ को देखकर हर कोई यहीं सवाल करता है कि आखिर वो बॉलीवुड डेब्यू कब

अजय देवगन और काजोल की बेटी
न्यासा देवगन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है।सोशल मीडिया पर आए दिन न्यासा की
पार्टी की फोटोज वीडियोज वायरल होती रहती है। लोगों को न्यासा की फोटोज काफी पसंद
भी आती है।
कुछ महीने पहले लैक्मे
फैशन वीक 2022 में 19 साल की न्यासा ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लेटेस्ट
कलेक्शन की मॉडलिंग की थी। न्यासा के ग्लैमरस लाइफ को देखकर हर कोई यहीं सवाल करता है कि आखिर वो बॉलीवुड डेब्यू कब करेंगी। हाल ही में एक मीडिया हाउस से बात करते
हुए काजोल ने न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू पर खुलकर बात की है।

Ajay Devgn's daughter Nysa Devgan is oozing diva vibes in pics from Kanika  Kapoor's wedding reception | Entertainment News,The Indian Express

एक मीडिया हाउस
से बात करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अपने बच्चों न्यासा और युग के बॉलीवुड
में करियर बनाने को लेकर कहा
, ‘जहां तक मेरे
बच्चों की बात है
, मुझे लगता है कि
वो जो भी करना चाहते हैं
, मैं उनका समर्थन
करूंगी। जिसमें उनको खुशी मिलेगी वो वही करेंगे। उनकी खुशी हमारे लिए मायने रखती
है। काजोल आगे बोली कि मुझे लगता है कि एक मां के तौर पर मेरा सबसे बड़ा काम उन्हें
फिल्म इंडस्ट्री में मार्गदर्शन करना नहीं। बल्कि उन्हें खुश करना है और समाज का
एक प्रोडक्टिव मेंबर बनाना है।

क्या न्यासा बॉलीवुड में
करेंगी डेब्यू-

Check Nysa Devgan's unseen photo

वहीं, जब काजोल से न्यासा
के बॉलीवुड डेब्यू पर सवाल किया गया तो वो बोली कि
मुझे लगता है कि न्यासा अपने
लिए खुद निर्णय ले सकती हैं। जैसा मैंने कहा
, मैं उन्हें बॉलीवुड से
दूर नहीं कर रही हूं
, मैं किसी भी काम के लिए उन्हें फोर्स नहीं
करूंगी। वो जो करेंगी अपने लिए करेंगी। वो 19 साल की हैं
, समझदार हैं और
अपने फैसले लेने में सक्षम हैं।

स्विटजरलैंड में कर रही
पढ़ाई-

Nysa Devgan Wears An Off-Shoulder Dress Inspired By Her Mom, Kajol For A  Party, Looks Oh-So-Gorgeous - Opera News

आपको बता दें कि न्यासा
फिलहाल स्विटजरलैंड में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। न्यासा
स्विट्जरलैंड के ग्लियोन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में
इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।