Kajol Devgan : काजोल ने बिना सर्जरी के गोरी होने का राज खोला, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Kajol Devgan : काजोल ने बिना सर्जरी के गोरी होने का राज खोला, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Snapinsta.app44852423037882521081208449153797474521285358n1080

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री तनुजा की बेटी काजोल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘बेखुदी’ से की थी। लेकिन उन्हें असली पहचान ‘बाजीगर’ से मिली। जिसमें वह शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं।

Snapinsta.app4575172993803293984509164325071267017976710n1080

फिल्म ‘बाजीगर’ के बाद काजोल के करियर ने ऐसी उड़ान भरी कि आज भी उन्हें बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कहा जाता है। इसके बावजूद भी वह अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं।

Snapinsta.app46490506289685259587633198031339762901988n1080 1

काजोल के फैंस जहां उनकी इन तस्वीरों पर प्यार लुटाते हैं। वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस को ट्रोल भी करते नजर आते हैं। उनका सवाल होता है कि आखिर काजोल ने ऐसा क्या किया कि वह अब इतनी गोरी हो गई हैं।

Snapinsta.app46233675681927432541691664412652381430863348n1080 1

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में काजोल ने इन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। काजोल ने कहा कि ये सब अब आम बात हो गई है। अब वो ट्रोलिंग को गंभीरता से भी नहीं लेती हैं।

Snapinsta.app4460850777643541458210381845214078945165010n1080

अपनी त्वचा और रंग को लेकर सवाल करने वाले लोगों को जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अपनी त्वचा पर कोई सर्जरी नहीं करवाई है। वो बस अब धूप से दूर रहती हैं।

Snapinsta.app45902576911760529168173587860253537691544225n1080 1

काजोल ने आगे कहा कि ये स्किन व्हाइटनिंग सर्जरी नहीं है बल्कि ये बस घर पर रहने की सर्जरी है

Snapinsta.app45441700410011460848257675550728788586401364n1080

इसके अलावा काजोल ने एक बार अपना चेहरा पूरी तरह से ढककर फैन्स के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘उन सभी के लिए जो मुझसे पूछते हैं कि मैं इतनी गोरी कैसे हो गई #सनब्लॉक्ड..’

Snapinsta.app450639720314155435022979846132126329059078n1080

वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल आखिरी बार फिल्म ‘दो पत्ती’ में नजर आई थीं। जिसमें वो एक पुलिस ऑफिसर के रोल में थीं।

Snapinsta.app4652986165244446837363021589922202820486358n1080

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।