काजल अग्रवाल ने अपने बेटे की दिखाई झलक, बच्चे की क्यूटनेस जीत लेगा आपका भी दिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

काजल अग्रवाल ने अपने बेटे की दिखाई झलक, बच्चे की क्यूटनेस जीत लेगा आपका भी दिल

बॉलीवुड के बेहद खूबसूरत अदाकारा कही जाने वाली काजल अग्रवाल एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गयी हैं।

बॉलीवुड के बेहद खूबसूरत अदाकारा कही जाने वाली काजल अग्रवाल एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गयी हैं। दरअसल काजल इन दिनों फिल्मों से दूर अपने पति और बच्चे के साथ क्वालिटी स्पेंड करती हुई दिखाई दे रही हैं। काजल भले ही फिल्मों से दूर है लेकिन एक्ट्रेस अपने फैंस को सोशल मीडिया पर अपने पल-पल का अपडेट देती रहती हैं। ऐसे में काजल अग्रवाल का अब एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 
1672212267 286053720 728954098301386 5301209002208300821 n
दरअसल काजल अग्रवाल ने अपने बेटे और अपने पति संग कुछ रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। जिस पर अब फैंस खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। काजल अग्रवाल के पति गौतम किचलू और काजल अग्रवाल ने अपने बेटे का चेहरा फैंस को अभी तक नहीं दिखाया है। इसी बीच काजल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की है, इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने बेटे के साथ नजर आ रही है।
1672212379 322243863 632212505371623 4562148115368237268 n
साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अभी हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट शेयर की हैं। पहली पोस्ट में वो अपने पति के साथ दिखाई दे रही हैं, तो दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस अपने बेटे के गोद में लिए नजर आ रही है। एक्ट्रेस की ये दोनों पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। काजल अग्रवाल की बेटे की फोटो पर फैंस दिल वाले इमोजी कमेंट बॉक्स में भेज रहे है।

 तो वहीं दूसरे पोस्ट पर भी फैंस जमकर प्यार लुटा रहे है। साथ ही साथ इन दोनों पोस्ट को फैंस सोशल मीडिाय पर खूब शेयर भी कर रहे है। तो चलिए अब बिना देर किए देखते है काजल अग्रवाल की इंस्टाग्राम पोस्ट जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 
1672212344 321795080 1121499728513775 3629112574692179979 n
बता दे की काजल अग्रवाल ने साल 2020 ने गौतम किचलू के साथ शादी रचाई थी। वही 2022 में एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था। जिसकी तस्वीरें अब एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर दिखाई हैं। जिसे देख फैंस अब इसपर जमकर प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।