काजल अग्रवाल ने बेटे नील किचलू के जन्म के बाद शेयर किया पहला पोस्ट, मां बनने पर सुनाया दिल का हाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

काजल अग्रवाल ने बेटे नील किचलू के जन्म के बाद शेयर किया पहला पोस्ट, मां बनने पर सुनाया दिल का हाल

काजल अग्रवाल हाल ही में मां बनी है। अपने बेटे का नाम फैंस के साथ शेयर करने के

साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल हाल ही में मां बनी है। 19 अप्रैल को उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद कल काजल और उनके पति गौतम किचलू ने अपने न्यू बोर्न बेबी का नाम रिवील किया। आपको बता दे, काजल और गौतम ने अपने बेटे का नाम नील किचलू रखा है। 
वहीं, अपने बेटे का नाम फैंस के साथ शेयर करने के बाद अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर प्रेगनेंसी पर अपने एक्सपीरियंस के बारे पोस्ट शेयर किया है। सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने पोस्ट पार्टम डिप्रेशन पर भी अपने विचार रखे। 
1650529184 275704164 359119669556984 2423520358817054886 n
अपने पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘अपने बेटे नील का दुनिया में स्वागत करके बेहद खुश और एक्साइटेड हूं। बच्चे को जन्म देना एक लम्बा, थका देने वाला लेकिन सैटिस्फाइंग एक्सपीरियंस है। जब नील को मैंने जन्म के चंद सेकंड बाद पहली बार अपने चेस्ट पर लिया तो इस पल को शब्दों को बयां करना कठिन सा लगा। बेशक सब कुछ आसान नहीं रहा।’
1650529069 278011492 1002894463688499 6806668430352770421 n (1)
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘कितनी रातें सोयी नहीं और एंजाइटी भी रही लेकिन नील के जन्म के बाद सब सही लगने लगा। अब सुबह की शुरुआत बेटे को प्यार से गले लगाने, एक-दूसरे की आंखों में देखने, उसे किस देने से होने लगी है, अब हम दोनों एक-दूसरे को पहचान रहे हैं, आगे बढ़ रहे हैं, सीख रहे हैं और इस बेहतरीन जर्नी में साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। सच्चाई ये है कि पोस्टपार्टम ग्लैमरस नहीं लेकिन ये खूबसूरत जरूर हो सकता है।’ 

अब इंडस्ट्री के लोग और एक्ट्रेस के फैंस उन्हें मां बनने पर बधाई दे रहे है। आपको बता दें कि काजल ने 2020 में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू से शादी की थी। जिसके बाद कपल ने इसी साल जनवरी में सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी और अब ये दोनों पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।