प्रेग्नेंट काजल अग्रवाल की लेटेस्ट तस्वीर हुई वायरल, मोनोक्रोम पहन दिए गजब के पोज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रेग्नेंट काजल अग्रवाल की लेटेस्ट तस्वीर हुई वायरल, मोनोक्रोम पहन दिए गजब के पोज

साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों अपने प्रेगनेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस

साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों अपने प्रेगनेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें काजल अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। हाल ही में काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने पति गौतम किचलू के साथ दिख रही हैं।  
1647088205 32
काजल अग्रवाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर जो अपनी लेटेस्ट तस्वीर साझा की है  वह एक मोनोक्रोम फोटो है, जिसमें काजल अपने हाथ का सहारा लेकर बैठी हुई हैं। एक्ट्रेस का दूसरा हाथ अपने बेबी बंप पर रखा हुआ है। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनके पति गौतम किचलू भी हैं और वह अपनी बीवी साहिबा प्यार से निहार रहे हैं। इस तस्वीर में काजल के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साझ झलक रहा है। 
1647088124 31
तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने बेहद कम शब्दों का इस्तेमाल करके लिखा, ये है हम। वहीं अब एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।  एक फैन ने लिखा, ‘लवली पिक्चर।’ दूसरे फैन ने कमेंट में लिखा, ‘बधाई हो। बहुत उत्साहित हूं।’ इसके अलावा कई फैंस ने हार्ट इमोजी शेयर कर काजल अग्रवाल पर प्यार बरसाया  है।

बताते चले, काजल अग्रवाल ने पिछले साल अक्टूबर के महीने में गौतम किचलू संग शादी रचाई थी। दोनों कोरोना प्रतिबंधों के तहत मुंबई में सात फेरे लिए थे। इस शादी समारोह में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही मौजूद थे। वही, काजल ने इसी साल जनवरी महीने में अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस को देकर खुश किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।