शादी के एक हफ्ते बाद गौतम किचलू संग काजल अग्रवाल हनीमून पर हुई रवाना,एक्ट्रेस ने शेयर की ये तस्वीर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शादी के एक हफ्ते बाद गौतम किचलू संग काजल अग्रवाल हनीमून पर हुई रवाना,एक्ट्रेस ने शेयर की ये तस्वीर

साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक तहलका मचाने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल हाल ही में शादी के बंधन

साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक तहलका मचाने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। बता दें,काजल ने बीती 30 अक्टूबर को बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी की है। वहीं अभिनेत्री ने शादी के बाद परिवार संग अपना पहला करवाचौथ मनाया है। अब काजल और गौतम अपने हनीमून के लिए रवाना हो गए हैं। 
1604753863 123543636 363689944898041 4789105404374264992 n
वैसे काजल और गौतम किचलू की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब जमकर छाई हुई थीं। इसके अलावा काजल ने भी अपनी शादी की कुछ फोटोज फैंस के लिए अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर शेयर की हैं। वहीं अब काजल ने अपने फैंस के साथ यह भी जानकारी शेयर की है कि वो पति के साथ हनीमून पर निकल रही हैं। 
1604753958 10
दरअसल इस दौरान अदाकारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम स्टोरी शेयर की है,जिसमें उन्होंने अपने और गौतम किचलू के पासपोर्ट की फोटोज साझा की हैं। वहीं इस पासपोर्ट के साथ काजल ने यह भी लिखा है,जाने के लिए तैयार,साथ ही इन्होंने एक हवाई जहाज की इमोजी भी साझा की है। 
1604754090 untitled 3
साथ ही काजल ने अपनी अलगी स्टोरी में भी पासपोर्ट की फोटो ही शेयर की है,जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा बैग पैक हो गए हैं। काजल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने और पति के नाम से बने कस्टमाइज पासपोर्ट पाउच कवर भी साझा किए हैं। हालांकि काजल ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी की वो अपने पति के साथ हनीमून पर कहां जा रही हैं। 
1604754034 screenshot 1
गौरतलब है काजल अग्रवाल और गौतम किचलू शादी से पहले कई सालों तक लंबे रिलेशनशिप में रहे हैं,जिसके बाद इस कपल ने शादी करने का फैसला किया। काजल और गौतम की शादी मुंबई के ताज होटल में हुई थी। शादी में परिवार वालों के अलावा कुछ करीबी और दोस्त शामिल हुए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।