कैलाश खेर ने Zayn Malik की ‘तेरी दीवानी’ आवाज में वायरल होने के बाद अपनी अकादमी में शामिल होने का सुझाव दिया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कैलाश खेर ने Zayn Malik की ‘तेरी दीवानी’ आवाज में वायरल होने के बाद अपनी अकादमी में शामिल होने का सुझाव दिया

NULL

जैन मलिक केवल 25 साल के हैं। लेकिन उनकी आवाज के लाखों दीवाने हैं। और उनकी आवाज लाखों लोगों के दिलों में बसती हैं। दुनिया के फेमस सिंगर्स में से एक हैं जैन भारत में भी यंगस्टर्स के बीच बहुत पॉपुलर हैं। हाल ही उन्होंने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

3 149

जैन ने खासतौर पर अपना यह वीडियो अपने भारतीय फैंस के लिया फिल्माया है। इसमें वो भारत के उम्दा गायक कैलाश खेर का चर्चित गाना ‘तेरी दीवानी’ अपनी आवाज में गाते दिख रहे हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Tere deewani by zayn

A post shared by Zayn Malik (@zayn) on

इस वीडियो को जैन मलिक ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था, जिसे खबर लिखे जाने तक 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

Morning vibes ?

A post shared by Zayn Malik (@zayn) on

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि जैन ने लिरिक्स पढ़कर ये गाना गाया है। गाने की धुन और म्यूजिक पर ध्यान देने की वजह से वो कई जगह पर लिरिक्स भूलते हुए भी लग रहे हैं।

4 130

हालांकि उनकी आवाज में लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो के बाद से उनके इंडियन फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि जैन जल्द ही बॉलवुड में डेब्यू करेंगे।5 123

जैन पहले भी भारत के लिए और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए अपना प्यार जताते रहे हैं। उनको हिंदी गाना गाता देख जैन के फैंस यह उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्द ही बॉलीवुड में सिंगिंग डेब्यू करेंगे।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।