कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा ने हॉट अवतार में फिर मटकाई कमर, इंटरनेट पर धमाल मचा रहा वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा ने हॉट अवतार में फिर मटकाई कमर, इंटरनेट पर धमाल मचा रहा वीडियो

कंगना रनौत के ‘लॉक अप’ से सुर्खियों में आईं अंजलि अरोड़ा लाखों दिलों पर राज कर रही हैं।

इंटरनेट सेंसेशन अंजलि अरोड़ा एक बार फिर अपने डांस वीडियो की वजह से चर्चा
में छाई हुई हैं। कंगना रनौत के शो लॉकअप में मुनव्वर फारूकी के साथ नजदीकियों को
लेकर अंजली ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। शो के बाद से अंजलि की पॉप्युलैरिटी पहले
के मुताबिक कई गुना ज्यादा बढ़ गई है।

1655897531 288129334 136585902323658 3032205202183679966 n

हर कोई अब उन्हें पहचानने लगा है और सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग का अब
कोई जवाब नहीं है। काचा बादाम फेम अंजलि का लेटेस्ट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर
काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन भी साफ देखने को मिल रहा है। इस
वीडियो को लोग काफी लाइक कर रहे है और साथ में तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।

1655897541 280951040 550055903318178 5175286702688479966 n

दरअसल, अंजलि अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक डांस वीडियो शेयर किया
है। वीडियो में उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स और ब्रालेट के साथ एक श्रग कैरी किया हुआ
है
, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग
रही हैं। हालांकि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उन्होंने शो के बाद अपनी
फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है। शो और अब में काफी अंदर दिखाई दे रहा है। अंजलि ने
वजन कम करने के साथ-साथ नया हेयर कट भी लिया है
, जिसमें वह काफी शानदार लग रही हैं।

इस वीडियो पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे है। इस वीडियो को अबतक 3 लाख से ज्यादा
लोगों ने लाइक भी कर दिया है। अंजलि अरोड़ा ने अब तक अपने इंस्टा हैंडल पर करीब
700 पोस्ट किए हैं। इसमें से 90 फीसदी तो वह अपने हुस्न और ग्लैमर का ही तड़का
लगाती दिखाई दे रही हैं। उनकी हर पोस्ट को लोग काफी पसंद करते है।

1655897550 screenshot 1

1655897554 screenshot 2

1655897559 screenshot 3

1655897563 screenshot 4

बता दें कि लॉकअप शो के दौरान उनका नाम स्टैंडअप कमीडियन मुनव्वर फारूकी के साथ जुड़ा
था। दोनों का रिश्ता लॉक अप में तो खूब परवान चढ़ा। लेकिन उसके बाद ऐसा बिखरा कि
दोनों को साथ में एक हाय-हेलो करते भी नहीं देखा गया। वैसे अंजलि कमिटेड हैं,
उन्हें हाल ही उनके बॉयफ्रेंड संग एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।