पहले तीन दिनों में कबीर सिंह ने ताबड़तोड़ कमाए इतने करोड़, टोटल धमाल को छोड़ा पीछे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पहले तीन दिनों में कबीर सिंह ने ताबड़तोड़ कमाए इतने करोड़, टोटल धमाल को छोड़ा पीछे

बॉक्स ऑफिस विशेषज्ञ तरुण आदर्श के मुताबिक़ फिल्म ने शानदार बिज़नेस किया है और इसने रिलीज के दिन

संदीप वंगा रेड्डी द्वारा निर्देशित फिल्म  कबीर सिंह का जादू इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर जमकर चल रहा है और फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई की है। 
1561363881 1
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के अनुसार शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म ने  दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया है और फैंस शाहिद की परफॉरमेंस से बेहद खुश है।  फिल्म को यूथ फैंस का भरपूर साथ मिल रहा है। 
1561363905 2
फिल्म कबीर सिंह साल 2019 की अब तक की सबसे बड़ी नॉन हॉलिडे ओपनर फिल्म बन गयी है।  फिल्म ने पहले दिन 20.21 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया था।  शनिवार और रविवार को भी फिल्म का शानदार कलेक्शन जारी रहा और फिल्म ने महज तीन दिनों में 70 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली हैं। 
1561363912 8
बॉक्स ऑफिस विशेषज्ञ तरुण आदर्श के मुताबिक़ फिल्म ने शानदार बिज़नेस किया है और इसने रिलीज के दिन 20.21 करोड़ कमाए, दूसरे दिन शनिवार को  22.71 करोड़ का कलेक्शन किया। रविवार को 27.91 करोड़ का इसका बेहतर कलेक्शन रहा।
1561363919 3
इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों की बात की जाए तो कबीर सिंह चौथे नंबर पर है।  इससे आगे कलंक , केसरी और पहले नंबर पर सलमान खान की फिल्म भारत है। 
1561363928 4
वहीँ इस साल की नॉन हॉलिडे ओपनिंग की बात की जाए तो फिल्म कबीर सिंह ने अजय देवगन की फिल्म टोटल धमाल को पीछे छोड़ दिया है जिसने अपने पहले दिन 16.50 करोड़ का बिज़नेस किया था। 
1561363940 5
फिल्म कबीर सिंह को माउथ पब्लिसिटी का जबरदस्त फायदा मिल रहा है और साथ ही फिल्म को क्रिटिक से भी काफी सराहना मिल रही है। उम्मीद की जा रही है की फिल्म का कलेक्शन दुसरे हफ्ते में भी शानदार रहेगा और ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। 
1561363950 6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।