Jyotika Dilaik ने Rajat Sharma के साथ लिए 7 फेरे, देखिए Rubina Dilaik की बहन की शादी की तस्वीरें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Jyotika Dilaik ने Rajat Sharma के साथ लिए 7 फेरे, देखिए Rubina Dilaik की बहन की शादी की तस्वीरें

टीवी की मशहूर किन्नर बहू यानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक की छोटी बहन ज्योतिका दिलैक शादी के बंधन में

टीवी की मशहूर किन्नर बहू यानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक की छोटी बहन ज्योतिका दिलैक शादी के बंधन में बंध गई हैं। आपको बता दें, ज्योतिका दिलैक भी कुछ कम पॉपुलर नहीं हैं। चाहे वो फिल्म या टीवी शोज नहीं करती लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फोल्लोविंग है। वहीं, अब ज्योतिका दिलैक के फैंस के लिए गुड न्यूज़ है। अब ज्योतिका अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रजत शर्मा की दुल्हन बन चुकी है। 
1678445082 334258637 586341003391929 4209356368822228800 n
9 मार्च को इन दोनों ने शादी रचाई है, जिसमें इनका परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए। वहीं, अब दूल्हा-दुल्हन की शादी के मंडप से कुछ खास तस्वीरें सामने आई हैं। यानी ज्योतिका का ब्राइडल लुक अब रिवील हो गया है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था। ये शादी की फोटोज सामने आती ही सोशल मीडिया पर छा चुकी हैं। कपल की शादी के तस्वीरों ने लोगों के दिल जीत लिए हैं। 
1678445098 333280318 943885890116861 2372544069715146466 n
ज्योतिका दिलैक ने शादी के दिन लाल रंग का जोड़ा पहना और दुल्हन के रूप में सज- धज कर उन्होंने सबके दिल की धड़कने तेज़ कर दी। ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ ज्योतिका ने अपना दुल्हन वाला लुक कंप्लीट किया।साथ ही लाल चूड़े ने उनकी खूबसूरती और भी बढ़ा दी। 
1678445243 334768537 1265944177608293 2979236701548344208 n
वहीं, दूल्हे राजा रजत शर्मा अपनी शादी में ब्लू कलर की शेरवानी पहने दिखाई दिए। शादी में रजत घोड़े पर सवार होकर अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचे थे।
1678445109 332541831 924349211932192 6767721158044434680 n
तस्वीरों में ये दोनों एक-दूसरे के प्यार में डुबे नजर आएं। अब इनकी शादी की तस्वीरें देख फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। किसी की भी खुश का ठिकाना नहीं है। ऐसे में सब लोग अब इस न्यूली वेड कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि रुबीना की बहन ज्योतिका एक वीडियो क्रिएटर हैं, वो अपने ट्रैवल व्लॉग्स और स्पेशल कंटेंट को लेकर जानी जाती हैं। 
1678445121 332438897 3371899279730839 6864727133974941719 n
वहीं, ज्योतिका के पति रजत शर्मा भी उन्ही की तरह वीडियो क्रिएटर हैं। दोनों को ही ट्रैवलिंग का काफी शौक है, अक्सर दोनों को इनके व्लॉगस में साथ देखा जाता है। फैंस भी इनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।