जाह्नवी कपूर की ही तरह इन सितारों ने भी बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले खो दिया था मां का साया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जाह्नवी कपूर की ही तरह इन सितारों ने भी बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले खो दिया था मां का साया

NULL

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी की अचानक मृत्यु के बाद पूरा देश ही सदमे में है। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है लेकिन जाह्नवी की डेब्यू फिल्म नहीं देख पाईंगी। श्रीदेवी ने जाह्नवी की डेब्यू फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही थी।

2 50

लेकिन किस्मत के आगे कभी किसी की चली है क्या? आज हम आपको बॉलीवुड के उन सुपरस्टार के बारे में बताएंगे जो आज उनका नाम बॉलीवुड के बड़े सितारों में लिया जाता है। लेकिन इन स्टार्स ने अपनी डेब्यू फिल्म से पहले ही अपनी मां को खो दिया था।

3 38

सिर्फ जाह्नवी ही नहीं है जिसने अपनी डेब्यू फिल्म से पहले अपनी मां को खो है बल्कि यह स्टार्स भी इस दुख से गुजर चुके हैं।

4 34

जाह्नवी कपूर

5 31

श्रीदेवी अपने पूरे परिवार के साथ अपने भांजे मोहित मारवा की शादी के लिए दुबई की थी लेकिन वहां से वह अपने देश खामोश होकर आईं। सबसे दुख की बात तो यह है कि वह अपनी बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म भी नहीं देख पाएंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क 6 जुलाई 2018 को रिलीज होनी है।

अर्जुन कपूर

6 25

जाह्नवी कपूर की तरह उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर भी इस दर्दभरे हादसे से गुजर चुके हैं। अर्जुन कपूर की माँ मोना शौरी कपूर भी अर्जुन के डेब्यू के 45 दिन पहले गुजर गई थीं। अर्जुन कपूर की माँ की मौत कैंसर से हुआ था।

शाहरुख़ खान

7 23

शाहरुख़ खान के बॉलीवुड में एंट्री से पहले ही उनकी माँ लतीफ़ फातिमा खान गुजर गईं। शाहरुख़ खान ने खुद कई दफा यह बात जाहिर की वह माँ को खुद सुपरस्टार बनता देखना चाहते थे।

संजय दत्त

8 17

कैंसर के कारण 3 मार्च 1981 को संजय दत्त की माँ नरगिस दत्त की मृत्यु हो गई। संजय दत्त की पहली फिल्म उसके 3 दिन बाद रिलीज़ हुई थी।

सुशांत सिंह राजपूत

9 12

सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म ‘काई पो छे’ से अपना डेब्यू किया हैं। उन्होंने अपनी माँ को बेहद कम उम्र में खो दिया था।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।