2019 में रिलीज हुई वॉर उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था और इसमें ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ, वाणी कपूर और अनुप्रिया गोयंका जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। अब वॉर 2 आ रही है, लेकिन इस बार ऋतिक को छोड़कर बाकी कास्ट बदल दी गई है। इस बार टाइगर नहीं बल्कि साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ऋतिक के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।
ఈ ఫోటోస్ కి ఈ వీడియో నే కరెక్ట్ అనిపించింది 🤙🤯😱😲🐯. Tiger In Never Ever Avtar @tarak9999
పోతారు మొత్తం పోతారు 🥵🔥🌋🌡️.#War2 #YRFSpyUniverse pic.twitter.com/j2FG5uVbdR
— ɴᴛʀ ᴡᴀʟʟᴘᴀᴘᴇʀꜱ (@NTRWallpapers) October 25, 2024
सेट से जूनियर एनटीआर की तस्वीर लीक
हाल ही में पर्दे के पीछे की एक फोटो लीक हुई थी जिसमें जूनियर एनटीआर मुंबई के सेट पर सख्त और एक्शन अवतार में नजर आ रहे थे। यह फोटो तेजी से वायरल हुई क्योंकि इसमें मुख्य विलेन जूनियर एनटीआर का अवतार और अंदाज देखने को मिला। इस फोटो को देखकर फैंस उनके बॉलीवुड डेब्यू के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।
वॉर 2 कब होगी रिलीज
एक्शन से भरपूर फिल्म वॉर 2 अगले साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इस बार टक्कर बी-टाउन और साउथ के दो सुपरस्टार्स के बीच है। ऋतिक हमेशा से ही अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का ध्यान खींचते नजर आए हैं, लेकिन जूनियर एनटीआर के सामने वे भारी पड़ सकते हैं। एनटीआर और ऋतिक के साथ कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं।