बिपाशा बसु नहीं बल्कि इस बंगाली एक्ट्रेस को अपनी दुल्हन बनाना चाहते थें जॉन अब्राहम, नाम जानकर उड़ जाएंगे होश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिपाशा बसु नहीं बल्कि इस बंगाली एक्ट्रेस को अपनी दुल्हन बनाना चाहते थें जॉन अब्राहम, नाम जानकर उड़ जाएंगे होश

जॉन अब्राहम का नाम हमेशा बिपाशा बसु के साथ जरूर जोड़ा जाता है। मगर बिपाशा बसु से पहले

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए जाने-जाते हैं। जॉन ने अपनी फिटनेस ना केवल फैंस बल्कि इंडस्ट्री में सबको इंप्रेस किया है। हालांकि अपनी फिल्मों से ज्यादा एक्टर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहे। जॉन ने महेश भट्ट की फिल्म जिस्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म जॉन के साथ एक्ट्रेस बिपाशा बसु लीड रोल में नजर आई थीं। 
1671255774 316031349 667717328272485 3022106733894102369 n
जिस्म में बिपाशा और जॉन की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी और इसी फिल्म से दोनों एक दूसरे के क्लोज भी आ गए थे। बिपाशा और जॉन ने करीब 8 सालों तक एक दूसरे को डेट किया था मगर इनका ये रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। मगर आज हम आपको बताने जा रहे है कि बिपाशा से पहले जॉन का दिल एक बंगाली एक्ट्रेस पर आया था जिसके साथ उन्होंने शादी करने का भी फैसला कर लिया था।
1671255784 268962172 1060137014766503 1227393718705405133 n
ये बात तो सभी जानते हैं कि एक्टर बनने से पहले जॉन अब्राहम मॉडलिगं किया करते थे। जॉन कई पुराने एल्बम सॉन्ग में भी नजर आ चुके हैं। अपने मॉडलिंग की दिनों में जॉन का दिल एक बंगाली एक्ट्रेस पर आ गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉडलिंग के दिनों में जॉन की मुलाकात बंगाली एक्ट्रेस रिया सेन से हुई थी। रिया भी उस वक्त बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में लगी हुई थी।
1671255942 245107929 2648439888795579 1199846546121302268 n
फिर रिया और जॉन एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया था। रिया संग अपने रिलेशन को लेकर जॉन काफी सीरियस थे और वो अपने रिश्ते को एक नाम देना चाहते थे इसलिए उन्होंने एक्ट्रेस के सामने शादी का ऑफर तक रख दिया था मगर रिया उस वक्त शादी नहीं बल्कि अपने करियर पर फोकस करना चाहती थी। 
1671255952 16465263 282489305503363 5862610013779918848 n
कहा जाता है कि रिया को शादी के लिए मनाने के लिए एक्टर ने काफी पापड़ बेले थे लेकिन रिया उस वक्त सिर्फ अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान देना चाहती थी और इसी के चलते दोनों के रास्ते अलग हो गए। मगर रिया से अलग होकर जॉन को बॉलीवुड में ब्रेक मिल गया और आज वो बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। वही रिया की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। रिया को कुछ छोटे बजट की फिल्में मिली और वो भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।
1671255961 306952097 3236257560023541 660835422554638061 n
वहीं सालों तक बिपाशा बसु संग रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2014 में जॉन ने फाइनेंशियल एनालिस्ट प्रिया रुंचल से शादी कर ली। वहीं रिया सेन ने भी साल 2017 में अपने बॉयफ्रेंड शिवम तिवारी संग शादी के बंधन में बंध गई। रिया और शिवम की एक प्यारी सी बेटी मून मून सेन है। वहीं जॉन से अलग होकर बिपाशा बसु ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली। और करण और बिपाशा की एक बेटी है जिसका नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।