जाह्नवी कपूर ने किया अपना डांस का थ्रोबैक वीडियो शेयर, फैंस ने की जमकर तारीफ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जाह्नवी कपूर ने किया अपना डांस का थ्रोबैक वीडियो शेयर, फैंस ने की जमकर तारीफ

जाह्नवी ने रेखा के एक एवरग्रीन गाने पर किये अपने डांस के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया

बॉलीवुड डीवा और स्टार किड जाह्नवी कपूर आय दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुडी वीडियोस शेयर करती रहती है। जाह्नवी अक्सर अपनी कत्थक डांस की वीडियो शेयर करती है जो उनके फैंस काफी पसंद करते है। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से धीरे धीरे दर्शको के दिलो में जगह बनाने वाली जाह्नवी अब अपनी डांसिंग स्किल्स से भी लगता है दर्शको को मदहोश करने वाली है। 

जाह्नवी ने रेखा के एक एवरग्रीन गाने पर किये अपने डांस के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जाह्नवी ने ये थ्रोबाक  डांस वीडियो शेयर किया है जिसमे वह थिरकती नज़र आ रही है। इसमें उनके एक्सप्रेशंस और अदाएं देख फैंस कमेंट्स बॉक्स में जमकर तारीफ बरसा रहा हैं। ये वीडियो काफी पुराना है जिसमे वह कत्थक के कुछ गुण सीखती दिख रही है। 

1651392892 177559575 291954119054401 4034635989394233780 n
जाह्नवी की बॉलीवुड में एक स्टारकिड होने के आलावा भी एक पहचान बन गयी है।  दर्शको ने उनका फिल्म ‘रूही’ में किया काम काफी पसंद किया था। जान्हवी कपूर काफी समय से डांस ट्रेनिंग ले रही हैं। वह कई बार अपने क्लासिकल डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। इस बार उन्होंने पहले डांस वीडियो की झलक दिखाई है जिसे देख मनीष मल्होत्रा, शनाया कपूर  से लेकर कई सितारों ने रिऐक्ट किया और उनकी जमकर तारीफ की।
1651392908 264919800 266931922164926 7855089441214949329 n
फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी ने अब तक कुल 4 फिल्मे की है और वह अब अपनी आने वाली फिल्मो की तैयारियों में लगी हुई है।  उनकी आने वाली फिल्म है ‘गुड लक जेरी’ और वरुण धवन के साथ ‘बवाल’। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।