Jennifer Mistry ने खोली भीड़े की पोल, बताया क्यों Asit Kumarr Modi का सपोर्ट कर रहे हैं एक्टर! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Jennifer Mistry ने खोली भीड़े की पोल, बताया क्यों Asit Kumarr Modi का सपोर्ट कर रहे हैं एक्टर!

अब जेनिफर ने अपने को-स्टार एक्टर मंदार चंदवादकर को भी निशाने पर लिया है। इस पूरे मामले में

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ विवादों में बना हुआ है। हाल ही में इस शो में मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने शो छोड़ने की वजह बताते हुए खुलासा किया कि असित मोदी ने उन्हें सेक्सुअली हैरेस किया है। इतना ही नहीं उन्होंने प्रोड्यूसर असित मोदी के खिलाफ केस भी दर्ज करवा दिया है, जिसके चलते वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। 
1683971201 319356401 529732502505525 934617819402856324 n
इसी बीच अब जेनिफर ने अपने को-स्टार एक्टर मंदार चंदवादकर को भी निशाने पर लिया है। आपको बता दें, मंदार शो में आत्माराम तुकाराम भिड़े का किरदार निभाते हैं। वहीं, इस पूरे मामले में मंदार ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी का सपोर्ट किया था। ऐसे में अब जेनिफर ने मंदार को असित का सपोर्ट करने के लिए लताड़ा है और ये भी बताया है कि वो क्यों प्रोड्यूसर का सपोर्ट कर रहे हैं। इसके पीछे वजह क्या है?
1683971232 jennifer mistry and mandar
बता दें, जेनिफर ने बताया था कि तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कई बार उनके साथ फ्लर्ट करने और सेक्सुअल एडवांटेज लेने की कोशिश की। जेनिफर मिस्त्री ने कहा, “मंदार खुद भी एक मर्द है। वो क्या ही कहेगा जब वो खुद भी एक मर्द है? वो वही करेगा जो असित मोदी उससे कहेंगे। फिर चाहे वो कुछ भी हो।”
1683971264 335783159 504980814982681 4996065653730072514 n
जेनिफर ने कहा, “कल मेरे एक को-स्टार ने मुझे कॉल किया और उसने 45 मिनट तक मंदार को गालियां दीं कि ये कैसे पलट गया। मैंने उससे कहा कि मुझे फर्क नहीं पड़ता। उसे करने दो जो कर रहा है। हर किसी को पता है कि वो असित का सपोर्ट क्यों कर रहा है। वो सिर्फ असित कुमार मोदी के हिसाब से चलता है।” 
1683971311 79335724
वहीं, जेनिफर ने बताया कि इस खुलासे के बाद उनके कुछ को-स्टार्स ने उनसे कांटेक्ट किया है। उन्होंने कहा, “मुझे मेरे कुछ को-स्टार्स ने कुछ दिन पहले कांटेक्ट किया था। जब मैंने उन्हें बताया कि मैंने शिकायत दर्ज कराई है तो वो हैरान थे। उन्होंने कहा कि अरे ऐसा भी क्या है। ये मत करो। इतने लोगों का पेट पलता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।