20 साल बाद जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने की दोबारा सगाई, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किया शादी का ऐलान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

20 साल बाद जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने की दोबारा सगाई, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किया शादी का ऐलान

हॉलीवुड अभिनेत्री एवं गायिका जेनिफर लोपेज और अभिनेता बेन एफ्लेक ने अपने फैंस के लिए एक गुड न्यूज

हॉलीवुड अभिनेत्री एवं गायिका जेनिफर लोपेज और अभिनेता बेन एफ्लेक ने अपने फैंस
के लिए एक गुड न्यूज शेयर की है। इस हॉलीवुड कपल ने 20 बाद एक दूसरे से दोबारा
सगाई कर ली है। इस का ऐलान खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किया है।

1649502830 image

जेनिफर ने इंगेजमेंट
की खबर शॉर्ट वीडियो में कंफर्म की है साथ ही वह इस वीडियो में अपनी ग्रीन डायमंड
रिंग फ्लॉन्ट कर रही है। इस खुशखबरी के बाद जेनिफर और बेन के फैंस की खुशी का तो
कोई ठिकाना नहीं है। इस कपल को सभी की तरफ से ढ़ेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है।

1649502749 277929467 310027287959312 4205170636103202512 n

एक्ट्रेस का जो वीडियो सामने आया है उसमें वह कहती है दिख रही है कि वह बेन से
सगाई टूटने के लगभग 18 साल बाद साल 2021 में फिर से एक-दूसरे के करीब आए। जिसके
बाद अब वह दोनों शादी के बंधन में बंधने का प्लॉन बना रहे हैं। बता दें कि जेनिफर
ने सबसे पहले अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर यह घोषणा की
, जिसके बाद उन्होंने अपने करीबी लोगों के साथ
इससे जुड़ा एक ईमेल शेयर किया।

1649502778 ben affleck caught classic photo him smirking

बता दें कि जेनिफर और बेन का यह री-यूनियन 20 साल बाद दोबारा हुआ है। इससे
पहले भी इन दोनों ने डेटिंग के कुछ समय बाद साल 2002 में एक दूसरे से सगाई की थी।
उस समय उनके फैंस इन्हें बेनिफर कहकर बुलाते थे। उस समय बेन ने जेनिफर को 6.1
कैरेट पिंक डायमंड रिंग देकर प्रपोज किया था। हालांकि उस वक्त साल 2004 जनवरी में दोनों
ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे।

बैन से सगाई तोड़ने के बाद जेनिफर ने 2004 जून में सिंगर मार्क एंथोनी से शादी
कर ली। साल 2008 में इस कपल के जुड़वां बच्चे मैक्स और एम्मे हुए। उसके बाद
एक्ट्रेस ने एफ्लेक से साल 2005 में
 शादी
की और तीन बच्चों का एक साथ स्वागत किया। वहीं बेन ने भी जेनिफर गार्नर से शादी कर
ली थी।

1649502793 jennifer lopez ben affleck t

हाल ही में यह कपल उस समय चर्चा में आया जब इन दोनों को लॉस एंजिल्स के रेज़ी
बेल-एयर इलाके में भव्य संपत्ति का दौरा करते हुए एक साथ देखा गया
, जिसे वह एक साथ रहने के लिए खरीदने की योजना बना रहे हैं। बेन और जेनिफर की
सगाई की खबर के सामने आने के बाद से ही इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।