पहली बार पापा Boney Kapoor की फिल्म में काम करेंगी Janhvi Kapoor, फिल्म ‘मिली' से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक रिवील - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पहली बार पापा Boney Kapoor की फिल्म में काम करेंगी Janhvi Kapoor, फिल्म ‘मिली’ से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक रिवील

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर स्टारकिड में से एक जान्ह्वी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिली’ को लेकर चर्चा में

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर
स्टारकिड में से एक जान्ह्वी कपूर अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने ग्लैमरस अंदाज और बोल्ड
अवतार के लिए जानी जाती है। जान्ह्वी कपूर काफी खूबसूरत है और उनके एक से बढ़कर एक हॉट
लुक्स पर से नजरें हटा पाना काफी मुश्किल है। जान्ह्वी कपूर की कुछ समय पहले फिल्म ‘गुड लक जेरी’ रिलीज हुई जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई। इसके बाद अब जान्ह्वी
कपूर की अपकमिंग फिल्म की चर्चा भी तेज है, जिससे एक्ट्रेस का पहला लुक भी अब
सामने आ गया है।

1665561381 good luck jerry (9)

जान्ह्वी कपूर एक के बाद एक
सफलता के नए नए आयामों को छू रही है। जान्ह्वी कपूर को लेकर बातें कही जाती थी कि
वो खूबसूरत तो है, लेकिन जान्ह्वी एक्टिंग नहीं कर पाती। जान्ह्वी की कई फिल्मों
के लिए उन्हें एक्टिंग को लेकर काफी ट्रोल भी किया गया लेकिन फिल्म ‘गुड लक जेरी’ में अपने शानदार अभिनय से उन्होंने तमाम ट्रोलर्स की बोलती बंद
कर दी और अब इसके बाद जान्ह्वी कपूर पहली बार अपने पिता बोनी कपूर की फिल्म ‘मिली’ में नजर आने वाली है।

 जान्ह्वी कपूर की अपकमिंग
फिल्म ‘मिली’ इन दिनों खूब चर्चा में है। इस फिल्म से जान्ह्वी कपूर का
फर्स्ट लुक भी अब सामने आ गया है। खुद जान्ह्वी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर किया है और साथ ही  पिता बोनी कपूर ने भी इस फिल्म से उनका ये लुक
ट्विटर पर शेयर किया है।
इस फिल्म में जान्ह्वी
कपूर का एकदम अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।

1665561422 latest look (2)

फिल्म ‘मिली’ एक 24 साल की
बीएससी नर्सिग ग्रेजुएट लड़की की कहानी है जो एक फ्रीजर में बंद है और खुद को बाहर
निकालने के साथ साथ अपनी जिंदगी को बचाने की कोशिश कर रही है। ये फिल्म
मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ का हिंदी रीमेक है जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म
मथुकुट्टी जेवियर के निर्देशन में बनी है जिसके
प्रोडयूसर खुद 
जान्ह्वी कपूर के पिता बोनी कपूर है।

1665561436 305741401 124764843648851 3147014249774502585 n

जान्ह्वी कपूर स्टारर ‘मिली’ 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जान्ह्वी कपूर के
अलावा,
मनोज पहवा और सनी कौशल भी
नजर आने वाले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।