जाह्नवी कपूर ने रसोई में बिकिनी पहन निकाला ऑरेंज जूस, मजेदार वीडियो किया शेयर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जाह्नवी कपूर ने रसोई में बिकिनी पहन निकाला ऑरेंज जूस, मजेदार वीडियो किया शेयर

जाह्नवी कपूर कभी दोस्तों संग फनी डांस मूव्स करते तो कभी फनी फेस बनाते वीडियो शेयर करती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने मजेदार वीडियो से लोगों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। कभी दोस्तों संग फनी डांस मूव्स करते तो कभी फनी फेस बनाते जाह्नवी के पोस्ट्स अक्सर वायरल होते हैं। अब एक्ट्रेस ने एक्सपेक्टेशन वर्सेज रियलिटी का एक नया वीड‍ियो शेयर किया है। यह वीड‍ियो किसी मेकअप का नहीं बल्क‍ि ऑरेन्ज जूस निकालते उनके लुक का है। 
1629528522 75629741 439156626747965 4131613093604472072 n
जाह्नवी कपूर कभी दोस्तों संग फनी डांस मूव्स करते तो कभी फनी फेस बनाते वीडियो शेयर करती हैं। सोशल मीडिया पर वह लोगों को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में एक वीडियो के चलते वह फिर से सुर्खियों में छा गई हैं। 
 पहले वीड‍ियो की पहली स्लाइड में जाह्नवी कपूर श‍िमरी लाइट ब्लू बिकिनी टॉप और हाई थाई स्ल‍िट रैप-अराउंड स्कर्ट पहने ऑरेन्ज जूस निकालती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर सेंसुअस लुक देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी स्लाइड में जाह्नवी बिकिनी टॉप और शॉर्ट्स पहने जूस निकाल रही हैं। जाह्नवी अपने दोनों हाथों का जोर लगाकर ऑरेंज को क्रश करने और उससे जूस निकालने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन थोड़ा ही निकलता है। 
1629528576 123530009 1689645381197210 6321463842693033418 n
अपने इस वीड‍ियो को जाह्नवी ने एक्सपेक्टेशन वर्सेज रियलिटी कैप्शन दिया है, जिसमें साफ पता चलता है कि वीड‍ियो का पहला स्लाइड एक्सपेक्टेशन है तो वहीं दूसरा स्लाइड रियलिटी। सेलेब्स और फैंस ने भी जाह्नवी के इस वीड‍ियो पर लाफ‍िंग इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दिया है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही जाह्नवी कपूर  फिल्म दोस्ताना-2 में नजर आएंगी। इसके साथ ही वह फिल्म ‘गुड लक जैरी’ और ‘मिली’ में भी काम करती दिखाई देंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।