जाह्नवी कपूर की नई फिल्म ‘गुड लक जैरी’ का ऐलान,फिल्मकार आनंद एल राय ने शेयर किया फर्स्ट लुक

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म धड़क से बॉलीवुड में अपने कदम रखने वाली अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म धड़क से बॉलीवुड में अपने कदम रखने वाली अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के सितारे बुलंदी पर हैं। कुछ ही समय में जाह्नवी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी फिल्म गुजन सक्सेना:द कारगिल गर्ल हिट साबित हुई थी,साथ ही उनके अनिय ने सभी लोगों का दिल भी जीत लिया था। 
1610366623 16]
खैर,अब जाह्नवी ने अपनी अगली फिल्म गुड लक जेरी की शूटिंग चालू कर दी है। इस दौरान एक्ट्रेस  ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का फस्र्ट लुक शेयर किया है,जिसमें जाह्नवी पंजाब की गलियों में सलवार सूट पहने दिखाई दे रही हैं।
1610366644 17
वहीं फिल्म का निर्देशन कर रहे आनंद एल राय ने सोमवार को पंजाब में अपनी नई फिल्म ‘गुड लक जेरी’ के लिए शूटिंग शुरू की, जिसमें जाह्नवी कपूर और दीपक डोबरियाल के साथ मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के पहले शेड्यूल के मार्च तक जारी रहने की उम्मीद है, जिसे सिद्धार्थ सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित किया जाएगा और पंकज मैटा ने इसे लिखा है। 
1610366684 18
फिल्म का ऐलान करते हुए आनंद एल राय ने इंस्टाग्राम पर लिखा,कलर येलो जान्हवी कपूर अभिनीत हैशटैगगुडलकजेरी के साथ 2021 का स्वागत करता है। हमारी नई फिल्म की शूटिंग आज शुरू हो गई है।

राय ने दिसंबर के महीने में दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म ‘अतरंगी रे’ दिल्ली शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान जैसे कलाकार हैं। 
1610366739 19
बता दें कुछ दिनों पहले जाह्नवी अपने कथित बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन संग छुट्टियां मनाने के लिए गोवा पहुंची थी जहां पर यह दोनों साथ में वक्त बिताते दिखाई दिए। वहीं हाल ही में जाह्नवी और कार्तिक दोनों साथ में मुंबई वापस आए हैं। ये दोनों स्टार्स दोस्ताना फिल्म के दूसरे पार्ट में दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा जाह्नवी कपूर अभिनेता राजकुमार राव के साथ रूही अफजाना में दिखाई देंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।