पैपराजी ने पकड़ ली Janhvi Kapoor की चोरी, रूमर्ड बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya के साथ कैप्चर हुईं एक्ट्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पैपराजी ने पकड़ ली Janhvi Kapoor की चोरी, रूमर्ड बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya के साथ कैप्चर हुईं एक्ट्रेस

अब एक बार फिर एक्ट्रेस अपनी तस्वीरों को लेकर लाइमलाइट में आ गई हैं। लेकिन इस बार इन

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर पिछले कुछ दिनों से अपनी तस्वीरों के चलते सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आई जिसे देखने के बाद किसी के लिए भी उनसे अपनी नज़रे हटा पाना आसान नहीं था। इन फोटोज में जाह्नवी कपूर की अदा और खूबसूरती देख फैंस ने उन्हें गॉडेस तक बता दिया। वहीं, अब एक बार फिर एक्ट्रेस अपनी तस्वीरों को लेकर लाइमलाइट में आ गई हैं। 
1675165994 327480271 193077879979831 1412874150872631535 n
लेकिन इस बार इन तस्वीरों में वो अकेली नज़र नहीं आईं, बल्कि उनके साथ एक लड़का भी दिखाई दिया। ऐसे में अब एक्ट्रेस अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं। आपको बता दें, जाह्नवी अपनी फिल्मों से ज़्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। उनका नाम अब तक कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। हालांकि, वो कभी अपने रिलेशनशिप्स को लेकर खुलकर बात नहीं करती।
1675166160 1d993366905a6bcda2155eec2a8c98d7112b8
मगर अब जाह्नवी कपूर को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ मीडिया ने कैप्चर कर लिया। दरअसल, हाल ही में वो करण जौहर के घर से अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ एक ही गाड़ी में निकलती हुई नज़र आई थी। इस दौरान जब पैपराजी ने उन्हें उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ अपने कैमरा में कैद किया तो जाह्नवी कपूर शर्म से लाल हो गईं।
1675166018 janhvi kapoor boyfriend
आपको बता दें, करण जौहर ने हाल ही में अपने घर पर एक पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। ऐसे में पार्टी में शामिल होने जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया के साथ पहुंची। इस दौरान जाह्नवी ने ब्राउन रंग की मिनी ड्रेस कैर्री की थी जिसमे वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने बेज रंग का कोट पहना हुआ था। 
1675166028 97488557
इसके अलावा वो गाड़ी में शिखर से बातचीत करते हुए नजर आ रही थीं। वैसे तो अपने दोस्तों संग पार्टी करते हुए वो हमेशा पैपराजी को अवायड करती हैं लेकिन इस बार जाह्नवी ने पैपराजी को स्माइल करते हुए वेव किया। लेकिन सबका ध्यान सिर्फ शिखर पहाड़िया पर रहा। इन दोनों को एक बार फिर साथ देखकर लोगों को शक गहरा हो गया है। सभी यही अंदाज़ा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।