Janhvi Kapoor के गाऊन ज़िप हुई एन्ड मोमेंट पर ख़राब, गाड़ी में ही सिलवानी पडी ड्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Janhvi Kapoor के गाऊन ज़िप हुई एन्ड मोमेंट पर ख़राब, गाड़ी में ही सिलवानी पडी ड्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर बीती रात मुंबई में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह में शामिल हुईं। हालांकि एन्ड मोमेंट

मुंबई में बीती रात जियो वर्ल्ड सेंटर में फिल्मफेयर अवॉर्ड का आयोजन किया गया। जोकि बेहद ही शानदार और बॉलीवुड सितारों से सजा हुआ मिला। इस अवॉर्ड फंकशन में सिनेमा जगत के कई सितारों ने शिरकत की जिन्होंने इस इवेंट में और भी चार-चाँद लगा दिए। इसमें एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी ग्लैमरस अंदाज़ में पहुंची थीं। 
1682669461 343719775 794574265515528 3011097668159965525 n
जान्हवी कपूर ने इस साल फिल्मफेयर में परफॉर्म भी किया उनके परफॉरमेंस ने सबको उनका दीवाना ही बना दिया, लेकिन रेड कार्पेट पर जाने से पहले ही उनकी गाउन की जिप खराब हो गई और फिर उसे ठीक कराना पड़ा। जान्हवी कपूर ने खुद इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी और एक तस्वीर भी साँझा की। 

इस बात की जानकारी देते हुए जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “जब रेड कार्पेट पर जाने से पांच मिनट पहले और स्टेज पर परफॉर्म करने से 12 मिनट पहले आपके गाउन की जिप फट जाए.”
1682669478 343275141 260950832954723 5444067415203059446 n
फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह के रेड कार्पेरट पर जान्हवी कपूर पर्पल कलर के बेहद ही ग्लैमरस गाउन पहने हुए पहुंची थीं उनका बोल्ड अंदाज़ और न्यूड मेकअप सबका ध्यान उनकी ओर बखूबी खींच रहा था। जब जान्हवू कपूर वहां पहुंचीं तो सभी की निगाहें उन पर ही जा थमी। उन्होंने इस मौके पर गले में बेहद खूबसूरत डायमंड नेकलेस पहना हुआ था जिसकी वर्थ लाखो में बताई जा रही हैं।
1682669572 340998970 746775040260502 2119214914756775266 n
इस बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट की फिल्म गंगुबाई कठियावाड़ी का जलवा रहा। आलिया को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और निर्देशक संजय लीला भंसाली को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। बेस्ट एक्टर का खिताब फिल्म बधाई दो के लिए राजकुमार राव को दिया गया। और भी कई सितारों ने इस शाम में अवार्ड को अपने नाम किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।