ग्रीन ड्रेस में जान्हवी कपूर ने बिखेरे जलवे,एक्ट्रेस की सादगी ने जीता फैंस का दिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ग्रीन ड्रेस में जान्हवी कपूर ने बिखेरे जलवे,एक्ट्रेस की सादगी ने जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड की डीवा कही जाने वाली जान्हवी कपूर एक बार फिर चर्चा में आ गयी हैं। दरअसल जान्हवी

बॉलीवुड की डीवा कही जाने वाली जान्हवी कपूर एक बार फिर चर्चा में आ गयी हैं। दरअसल जान्हवी कपूर की हाल ही में फिल्म ‘मिली’ परदे पर रिलीज़ हुई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन फिल्म में दर्शकों को जान्हवी कपूर का किरदार खूब पसंद आया था। वही अब जान्हवी कपूर एक बार फिर पैपराजी के कैमरों में कैद हो गयी हैं। जहां एक्ट्रेस की सादगी आपका भी दिल जीत लेगी। 
1669376096 311622279 572262291317732 3189833758528919818 n
दरअसल जान्हवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है जिसमें उनका किलर अवतार देखने को मिल रहा है।जान्हवी कपूर के वीडियो को विरल भियानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि वो ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और कातिलाना अदाओं से लोगों का दिल धड़का रही हैं। दरअसल, जान्हवी कपूर को जिम के बाहर स्पॉट किया गया और वो सादगी में दिखी। इस दौरान पैपराजी ने जान्हवी कपूर को कैमरे में कैद कर लिया और उन्होंने भी मुस्कुराते हुए हैलो किया और कार में बैठकर चली गई।

वही वीडियो में जान्हवी ने ग्रीन ड्रेस के साथ अपने बालों को खुला रखा हैं। साथ ग्रीन ड्रेस के साथ जान्हवी ने फ्लैट सैंडल पहनी हैं और हाथ में मोबाइल फोन ले रखा है।वही एक्ट्रेस का अब ये सिंपल और साधारण लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा हैं। और उनके फैंस अब उनके इस वायरल वीडियो पर कमेंट कर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 
1669376111 297244767 100850009388071 5544952195476209490 n
वीडियो पर कमेंट करते हुए कुछ यूजर्स जहां जान्हवी को लवली गर्ल कह कर प्यार जाता रहे है तो वही कुछ यूजर एक्ट्रेस को गॉर्जियस और ढेरो ग्रीन हार्ट वाली इमोजी शेयर कर  रहे हैं। 
1669376047 289473508 117870940815104 6500485474427578903 n
वही जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करे तो फिलहाल एक्ट्रेस के पास कई फिल्में लाइन में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पता चला है कि जान्हवी कपूर फिल्म ‘बवाल’ में नजर आएंगी। इसी के साथ वो ‘रणभूमि’, ‘तख्त’, ‘बॉम्बे गर्ल’ में दिखाई देंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।