शिमरी ब्लू लहंगे में Janhvi Kapoor ने रैंप वॉक पर गिराई बिजलियां, बिखेरे हुस्न के जलवे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शिमरी ब्लू लहंगे में Janhvi Kapoor ने रैंप वॉक पर गिराई बिजलियां, बिखेरे हुस्न के जलवे

बॉलीवुड की डीवा कही जाने वाली जाह्नवी कपूर आज अपने मेहनत और दम पर इंडस्ट्री की काबिल एक्ट्रेसेस

बॉलीवुड की डीवा कही जाने वाली जाह्नवी कपूर आज अपने मेहनत और दम पर इंडस्ट्री की काबिल एक्ट्रेसेस में से एक कही जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की वरुण धवन संग फिल्म बवाल रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिलते हुए भी देखा गया था। इसी के साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। जहां वो अपने फैंस को अपने पल-पल का अपडेट देती रहती हैं। इसी बीच अब जाह्नवी का एक रैंप वॉक तेजी से वायरल हो रहा हैं। 
1690538572 358784650 777837374125629 2763143810376665612 n
दरअसल जाह्नवी कपूर ने हाल ही में इंडिया काउटर वीक 2023 में हिस्सा लिया। जिसमे एक्ट्रेस नीले रंग के शिमरी लहंगे में रैंप पर जलवे बिखेरती दिखाई दी हैं। जाह्नवी कपूर इस दौरान नीले रंग के शिमरी लहंगे में बेहद खूबसूरत और क्लासी नजर आ रही थीं। लहंगे के साथ मैचिंग स्ट्रैपी ब्लाउज और केप दुपट्टा ले रखा था। इस लुक को एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप और वेवी हेयर स्टाइल के साथ कम्पलीट किया है। जान्हवी ने बड़े ही शालीनता और ग्लैमर के साथ रैंप पर वॉक किया है। 
1690538586 362994875 985169092739392 6232829241159043886 n
वही अब इस इवेंट से जाह्नवी के वीडियो और फोटोज जमकर वायरल हो रहे हैं। जाह्नवी के इस रैंप वॉक को देख अब फैंस जमकर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा हैं की- ‘बस ऐसी फिगर हो जाए, जीवन सफल हो जाएगी’, 
1690538608 359760677 233414502866881 7949744396081508008 n
1690538624 1
1690538630 2
वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- ‘बॉलीवुड एक्ट्रेस ने साबित कर दिया है कि इज्जत, तरक्की और शोहरत पाने के लिए नंगा होना जरूरी है’, वही एक यूजर ने तो कमेंट कर ये तक लिख दिया की- ‘जाह्नवी कपूर बिलकुल ब्लू बार्बी की तरह दिख रही हैं, खूबसूरत और शानदार’ वही अब इस तरह के कमेंट कर यूजर्स जाह्नवी की तारीफ और ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। 
1690538638 358386154 1013514159692540 2789357382502430450 n
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करे तो जान्हवी कपूर की फिल्म बवाल 21 जुलाई, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस फिल्म के जरिए जान्हवी ने पहली बार वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर किया है। इसके अलावा जान्हवी जल्दी ही जूनियर एनटीआर की फिल्म से टॉलीवुड डेब्यू करेंगी। ‘एनटीआर 30’ अगले साल 5 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।