सारा के बाद कार्तिक आर्यन क्या अब जाह्नवी को कर रहे हैं डेट ? लेटेस्ट फोटो ने इंटरनेट पर मचाया हंगामा

बॉलीवुड गलियारों में आए दिन नए रिश्ते बनते हैं और टूट जाते हैं। कभी आपस में दिल मिल

बॉलीवुड गलियारों में आए दिन नए रिश्ते बनते हैं और टूट जाते हैं। कभी आपस में दिल मिल जाते हैं तो कभी एक ही पल में दिल टूट जाते हैं। ऐसे में इन दिनों खबर है कि कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर एक दूसरे के काफी ज्यादा करीब आ रहे हैं। जी हां दरअसल हाल ही में कार्तिक और जाह्नवी को गोवा में एक साथ देखा गया है। 
1609842812 3
वैसे कार्तिक और जाह्नवी दोस्ताना-2 में साथ काम करते दिखाई देने वाले हैं। वहीं इस बीच यह खबरें भी सामने आ रही हैं कि कार्तिक और जाह्नवी एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं इन दोनों स्टार्स की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी जमकर वायरल हो रही है। 
1609842627 1
बता दें जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन की एक फोटो इंटनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस फोटो में कार्तिक सफेद शर्ट और ब्लू जींस पहने दिखाई दे रहे हैं,जबकि जान्ह्वी कपूर ने ट्राउजर्स के साथ सफेद कलर का टॉप पहना हुआ है। फोटो में दोनों स्टार्स एक दूसरे के काफी ज्यादा करीब खड़े दिखाई दे रहे हैं। 
1609842637 2
गौरतलब है कार्तिक और जाह्नवी को बीते दिनों मनीष मल्होत्रा की न्यू ईयर पार्टी में भी साथ देखा गया था। वहीं सोशल मीडिया पर भी स्टार्स की नजदीकियां काफी ज्यादा बढ़ती नजर आ रही है। बता दें हाल ही में कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था-इस मुस्कराहट से ज्यादा संक्रामक आखिर क्या हो सकता है? इसके जवाब में जान्ह्वी ने लिखा था-कोरोना। खैर,अब फैंस को इन स्टार्स के बीच हुई ये प्यारी बातें बहुत पसंद आ रही है।
1609842848 4
बता दें,कुछ वक्त पहले तो कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की डेटिंग की खबरें सुनने में आ रही थीं। क्योंकि  सारा अली खान ने एक शो में यह बात खुलकर बोली थी कि वो कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। इसके बाद एक्टर कार्तिक तक इस बात को मीडिया ने पहुंचाया था। साथ ही यही वो वजह थी कि दोनों की केमेस्ट्री देखकर इम्तियाज अली ने उन्हें फिल्म लव आज कल में कास्ट किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।