सालों बाद भी इन बॉलीवुड हसीनाओं का हिंदी में है हाथ टाइट, हर बार लड़खड़ाती है जुबान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सालों बाद भी इन बॉलीवुड हसीनाओं का हिंदी में है हाथ टाइट, हर बार लड़खड़ाती है जुबान

बॉलीवुड में अगर अपने नाम का डंका बजवाना है तो आपको हिंदी का आना जरूरी है, मगर इस

बॉलीवुड में अगर अपने नाम का डंका बजवाना है तो आपको हिंदी का आना जरूरी है, मगर इस ग्लैमर इंडस्ट्री में आज भी कुछेक अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिनका हिंदी में हाथ काफी ज्यादा तंग है। वहीं कुछ आज तक भी अपनी पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल ही करने में लगी हुई हैं। जी हां, आलम यह है कि कुछ अभिनेत्री भाषा की वजह से अपने करियर में कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। इसके अलावा कुछ ऐसी हसीनाएं भी हैं जिनकी भाषाई दिक्कत की वजह से उनके किरदार भी अंग्रेजी मूल के ही लिखे जाते हैं।
कैटरीना कैफ

1651224291 278076446 5264911116905364 6337882380782745857 n
अभिनेत्री कैटरीना कैफ इस लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर है। एक्ट्रेस को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा अरसा हो गया है। कैट कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं, बावजूद इसके उनकी हिंदी पर कोई अच्छी पकड़ नहीं है। ऐसे में आज भी अभिनेत्री अपनी हिंदी को लेकर काफी स्ट्रग्ल करती हैं। दरअसल, कैटरीना कैफ ब्रिटिश मूल से है. जिसकी वजह से उनकी हिंदी कमजोर है।
 नोरा फतेही

1651224252 279108771 5244938218862237 7831725602252163286 n
अपने जबरदस्त डांस मूव्स और खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करने वाली नोरा फतेही एक कनाडियन डांसर है। एक्ट्रेस की हिंदी खराब है। लेकिन एक्ट्रेस आज अपने डांस की वजह से हिंदी सिनेमा में अलग मुकाम हासिल कर चुकीं हैं।
जैकलिन फर्नांडीस

1651223969 279089817 2651463211663989 5479504377769888825 n
 
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस श्रीलंका से ताल्लुक रखती है। एक्ट्रेस की हिंदी कुछ खास नहीं है। अक्सर ऐसा होता है जब जैकलीन के किरादरों को भी हिंदी सिनेमा में अंग्रेजी मूल का ही रखा जाता है।
सनी लियोनी

1651224028 276140180 227281729588742 8908057226616600348 n
अपने बोल्ड अवतार से हमेशा चर्चा में छाई रहने वाली सनी लियोनी बचपन से कनाडा में पली बड़ी है। यूं तो एक्ट्रेस पंजाबी परिवार से हैं। लेकिन, कनाडा में ही जन्म और उसके बाद पढ़ाई की वजह से उनकी हिंदी कुछ खास नहीं। वैसे सनी काफी हद तक पंजाबी बोल लेती है। लेकिन हिंदी में वो आज भी स्ट्रग्ल करती है।
 
एली अवराम

1651224224 279037786 697676851384394 1755514312518814768 n
स्वीडन से ताल्लुक रखने वाली एली अवराम की मातृभाषा स्वीडन है। अदाकारा को अपनी हिंदी की वजह से इंडस्ट्री में काफी संघर्ष करना पड़ा। बिग बॉस से शुरू हुआ एक्ट्रेस का करियर भले ही फिल्मों तक पहुंचा। लेकिन इस बीच वह कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।