‘खतरों के खिलाड़ी 13’ पर ऑडियंस का पूरा फोकस बना हुआ है। इस शो में खतरनाक स्टंट के साथ-साथ मज़ेदार मस्ती मज़ाक भी चलता है और अक्सर जबरदस्त रिश्ते भी बनते हैं। ऐसे में इस शो के इस सीजन में भी ये सब देखने को मिल रहा है। सभी कंटेस्टेंट्स की बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिल रही है। वैसे तो शो में सभी एक-दूसरे के आमने-सामने हैं मगर ये लोग एक-दूसरे का सपोर्ट करते और साथ में टाइम स्पेंड करते भी नज़र आते हैं। वहीं, इस शो को लेकर लगातार चटपटी गॉसिप्स सामने आ रही हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार खतरों के खिलाड़ी में कई कंटेस्टेंट्स के बीच इश्क की चिंगारी उठ रही है। हाल ही में शिव ठाकरे और डेजी शाह के रिलेशनशिप में होने की अफवाहें उड़ी थी। हालांकि, खुद एक्ट्रेस ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए लोगों को सच्चाई बताई थी। वहीं, अब इस शो के 2 और कंटेस्टेंट के डेट करने की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स इशारा कर रही हैं कि पॉपुलर टीवी एक्टर अर्जित तनेजा और सौंदस मौफकीर के बीच नज़दीकयां काफी बढ़ रही हैं।

दरअसल, अर्जित तनेजा और सौंदस मौफकीर एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। ऐसे में ये दोनों अपनी नजदीकियों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इन दोनों को सोशल मीडिया पर भी एक साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते देखा जाता है। ऐसे में इन्हें अक्सर साथ देख लोगों के मन में यही सवाल उठता है कि क्या इन दोनों के बीच कुछ चल रहा है। वहीं, इन रूमर्स पर अब सौंदस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सौंदस मौफकीर ने एक्टर अर्जित तनेजा को डेट करने की खबरों पर अपनी सफाई दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। वो बोलीं, “अरिजीत के साथ मेरी दोस्ती अमेजिंग चल रही है। लेकिन हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं गुड फ्रेंड्स की तरह। हम सच में एक अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं, जहां हम दोनों एक आर्टिस्ट के रूप में एक-दूसरे की रिस्पेक्ट करते हैं। वो मेरी खतरों की जर्नी के दौरान मेरे लिए मौजूद रहे हैं, और मेरी साइड से भी ऐसा ही था। अरिजीत, अंजुम, अंजलि, शीज़ान, शिव ने मेरी जर्नी में बहुत फ्लावर्स जोड़े और उन्होंने मेरी जर्नी को और भी स्पेशल बना दिया।”

वहीं, जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वो इस दोस्ती को अगले पड़ाव पर ले जाना चाहेंगी? तो उन्होंने अपने जवाब में कहा, “कभी-कभी आपकी किसी के साथ इतनी अच्छी और सच्ची दोस्ती होती है, बॉन्ड होता है कि आप कुछ और सोचकर इसे बर्बाद नहीं करना चाहते। इसलिए मैं चाहूंगी दोस्ती को वैसे ही बनाए रखें क्योंकि ये हम दोनों को बहुत हेल्दी और प्यार भरे माहौल में रखती है।” हालांकि, एक्टर अर्जित तनेजा की ओर से इन रूमर्स पर अभी तक कोई ऑफिशियल रिएक्शन सामने नहीं आया है। अक्सर एक्टर का नाम उनके को-स्टार्स के साथ जुड़ता रहता है।


















