क्या शादी के 9 महीने बाद प्रेग्नेंट हुई श्रद्धा आर्या?, एक्ट्रेस ने इस वीडियो के साथ फैंस को किया सरप्राइज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या शादी के 9 महीने बाद प्रेग्नेंट हुई श्रद्धा आर्या?, एक्ट्रेस ने इस वीडियो के साथ फैंस को किया सरप्राइज

श्रद्धा आर्या को लेकर कई तरह की खबरे सामने आ रही है। लोगो के मन में इस वक़्त

श्रद्धा आर्या को लेकर कई तरह की खबरे सामने आ रही है। एक्ट्रेस के नाम से कई रूमर्स भी उड़ रहे है। लोगो के मन में इस वक़्त एक ही सवाल है कि क्या श्रद्धा आर्या प्रेगनेंट है? आपको बता दे, ये सवाल यू ही बेवजह नही उठ रहा बल्कि इसके पीछे क बाड़ा कारण है। दरअसल, श्रद्धा आर्या ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसके बाद सब सरप्राइज हो गए। फैंस तो फैंस बल्कि सेलिब्रिटीज भी श्रद्धा आर्या का ये वीडियो देख हैरान रह गए। 
1661851370 escape the ordinary with shraddha arya style your desi outfits like the damsel
आपको बता दे, इस वीडियो में श्रद्धा आर्या अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते हुए नज़र आ रही है। आपको भी लगा न झटका! इस वीडियो को देखकर साफ़ पता चल रहा है कि श्रद्धा आर्या प्रेग्नेंट है लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट है। इस वीडियो के आखिर में एक ऐसा ट्वीस्ट आता है कि कोई भी उसे देखकर अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं कर पा रहा।
1661851398 98a0dd00b205c9cb09a9244996a0038a
इस वीडियो के शुरुआत में श्रद्धा शीशे के सामने अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वो बेहद ही खुश दिख रही हैं। लेकिन अचानक ही उनका बेबी बंप गायब हो जाता है। वीडियो में आप देख सकते हें कि श्रद्धा  शीशे के सामने अपने पेट पर बड़े ही प्यार से हाथ फिराती दिखती हैं, लेकिन फिर वो अचानक से ही अपने पेट पर हाथ मारती हैं और उनका पेट अंदर हो जाता है। 

ये देखकर हर कोई हैरान रह गया। बता दें कि उन्होंने बस अपने पेट को फुला रखा था और वो प्रेग्नेंट नही है। उनके इस वीडियो को फैंस का काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। वहीं स्टार्स भी इस पर कमेंट कर रहे हैं। 

1661851347 1005804 fotojet 2021 11 17t232416.127
आपको बता दें कि श्रद्धा आर्या ने साल 2021 में नेवी अफसर राहुल नागपाल से शादी की है। दोनों ने दिल्ली में अपने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में फेरे लिए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ में प्रीता अरोड़ा की भूमिका निभा रही हैं। ये शो भी सुर्खियों में बना रहता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।