कंगना के अत्याचारी जेल में होगी शहनाज गिल की एंट्री?, जेलर या कैदी क्या बनकर बढ़ाएंगी लॉकअप की TRP? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कंगना के अत्याचारी जेल में होगी शहनाज गिल की एंट्री?, जेलर या कैदी क्या बनकर बढ़ाएंगी लॉकअप की TRP?

सबकी पसंदीदा शहनाज गिल अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। लेकिन सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली

सबकी पसंदीदा शहनाज गिल अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। फैंस शहनाज़ से इतना प्यार करते है कि वो उनके लिए किसी से भी भिड़ने तक को तैयार रहते है। लेकिन सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली ये शहनाज गिल अब लॉकअप का हिस्सा बन सकती है। घबराइए मत ये वो लॉकअप नहीं है जिसमे किसी मुजरिम को रखा जाता है। दरअसल हम तो कंगना रनौत के अत्याचारी जेल की बात कर रहे है। 
1649928023 image 1646283675
इस वक़्त कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉकअप ने खूब धमाल मचा रखी है। अब खबर आ रही है कि इसमें और भी स्पाइस एड करने बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल भी शामिल होने वाली हैं। शहनाज को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि वो जेल में कैदी बनकर नहीं बल्कि जेलर बनकर सामने आने वाली हैं।
1649927872 shehnaaz 1
जी हां, लॉकअप में बहुत जल्द शहनाज गिल जेलर बनकर एंट्री करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शहनाज गिल एकता कपूर के रियलिटी शो ‘लॉकअप’ में जेलर के रूप में एंट्री करेंगी। 
1649927815 karan kundrra in lock upp
खैर, शहनाज गिल से पहले, लॉकअप के मेकर्स ने करण कुंद्रा को जेलर के रूप में दिखाया और तब से दर्शकों को शो का ये पार्ट काफी पसंद आया। मेकर्स ने नोटिस किया है कि जब भी शो में करण को दिखाया जाता है तो रेटिंग बढ़ जाती है। 
1649927845 165a01c20fd8353b6ac7617dd9c8d9fe
अब उम्मीद है कि शहनाज के आने से शो की रेटिंग में उछाल आएगा। बता दें कि लॉक अप शुरू होने से पहले खबर आई थी कि शहनाज इस शो में कैदी बनकर आएंगी। पर ऐसा हुआ नहीं शहनाज तो नहीं आईं पर इस रियलिटी शो में हर हफ्ते काफी बवाल जरूर देखने को मिलता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।