क्या स्टार किड हैं कियारा आडवाणी, सलमान खान से साथ खास हैं रिश्ता, जानिये क्या हैं कनेक्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या स्टार किड हैं कियारा आडवाणी, सलमान खान से साथ खास हैं रिश्ता, जानिये क्या हैं कनेक्शन

बॉलीवुड में हिट पर हिट फ़िल्में देने वाली कियारा आडवाणी इस समय सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी

बॉलीवुड में हिट पर हिट फ़िल्में देने वाली कियारा आडवाणी इस समय सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई हैं। एक्ट्रेस बैक टू बैक हिट फ़िल्में दे रही हैं, और जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वही कियारा तो इंडस्ट्री में आए अब 8 साल हो गए हैं। साल 2014 में कियारा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।और इस सफर में कियारा ने कई तरह के उतार चढ़ाव भी हैं जिन सबके बारे में आज के रिपोर्ट में हम चर्चा करने वाले यहीं। दरअसल आज भी कियारा के बारे में कम ही लोग जानते हैं। कियारा का असली नाम क्या है? सलमान खान से क्या है उनका कनेक्शन? और कियारा की नेट वर्थ कितनी है? ऐसे कई सवाल लोगों के मन में हैं। तो आपके सभी सवालों के जवाब हम आज अपनी इस रिपोर्ट में दे रहे हैं।
1655187518 263279031 317952269940836 7775918345598021361 n ऐसा हैं कियारा का फॅमिली बैकग्राउंड 
दरअसल कियारा का जन्म जगदीप आडवाणी और जेनेवीव जाफरी के घर हुआ था। जगदीप पेशे से बिजनेसमैन हैं तो वहीं जेनेवीव टीचर हैं। कियारा के पिता सिंधी हैं और उनकी मां हाफ मुस्लिम और हाफ ब्रिटिश हैं। वही आपको ये जान के हैरानी होगी की कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है। लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में आने से पहले अपने नाम को बदला था, क्योंकि बॉलीवुड में पहले से ही एक आलिया (भट्ट) है। कहा जाता है कि ऐसा करने की सलाह उन्हें सलमान खान ने दी थी।वही बताया जाता है कि कियारा आडवाणी की नेट वर्थ लगभग 3 मिलियन यानी 30 लाख रुपये है.
1655187545 278871087 741158003734958 6445145638581052222 n
सलमान खान के साथ ये हैं ख़ास रिश्ता 
वही बहुत कम ही लोग यह बात जानते हैं कि कियारा और उनके पेरेंट्स का कनेक्शन सलमान खान से है। कियारा और उनका परिवार फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है। लेकिन उनकी मौसी शाहीन जाफरी के बारे में खबर है कि वह सलमान खान की गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं। कियारा के करियर के शुरुआती दिनों में सलमान ने ही उन्हें गाइड किया था। वह आडवाणी परिवार के अच्छे दोस्त हैं।
1655187564 having salman khan as my mentor makes me fortunate and i can reach out to him any time reveals kiara advaniइस फिल्म ने दिलाई असली पहचान 
1655187615 277798595 343629044491494 5593187970054737829 n
वही कियारा ने अपनी करियर की शुरुआत को फिल्म फगली से की थी।  लेकिन इस फिल्म ने उन्हें वो पहचान नहीं दिलाया।  जिसके बाद कियारा नेटफ्लिक्स की शार्ट वेब फिल्म लस्ट स्टोरीज में काम किया। लेकिन एक्ट्रेस को असली पहचान संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म कबीर सिंह से मिली। फिल्म के एक्ट्रेस के प्रीति के किरदार को खूब पसंद किया गया था। ये फिल्म कियारा आडवाणी के फेम को अलग ऊंचाई पर लेकर गई थी। हालांकि अपनी इंडस्ट्री में कमर्शियल सक्सेस के लिए कियारा, करण जौहर को क्रेडिट देती हैं।  वही इसके बाद कियारा के लिस्ट में अभी तक कई सफल फिल्मों के नाम जुड़ गए हैं।  जिनमे शेरशाह और भूल भुलैया 2 सहित कई फ़िल्में शामिल हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।