क्या आसिम रियाज से जल्द शादी करने वाली है हिमांशी खुराना ? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या आसिम रियाज से जल्द शादी करने वाली है हिमांशी खुराना ?

हम जल्दी में नहीं है। हम हमारे काम पर फोकस कर रहे हैं और एक दूसरे के साथ

पंजाबी सिंगर हिमांशी खुराना और आसिम रियाज बिग बॉस के घर में एंटर करने के साथ ही खबरों में जुड़ गए। इन दोनों के प्यार के किस्से हर तरफ सुनाई दिए। दोनों की लव स्टोरी बिग बॉस से शुरू हुई। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। दोनों साथ में अच्छा समय बिताते हैं। अब हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज संग शादी को लेकर रिएक्ट किया है। 
1609837752 89688020 656068458504236 8392850814087618096 n
दरअसल, खबरें थीं कि हिमांशी और आसिम जल्द शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। हिमांशी ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया है। मीडिया को दिए इंटरव्यू में हिमांशी ने कहा- “पहले लोगों को हमारे रिलेशनशिप पर शक था। अब ये सब बोल रहे हैं। ”
1609837778 117230866 433257280963842 929108383211599565 n
”हम जल्दी में नहीं है। हम हमारे काम पर फोकस कर रहे हैं और एक दूसरे के साथ खड़े हैं। हमारी क्म्यूनिटी और रिलिजन अलग हैं। हमारे परिवार हमारे लिए बहुत खुश हैं, लेकिन हमारे रिलेशनशिप को समय चाहिए।”  
1609837792 116894625 164358485162707 7169643914059701480 n
आपको बता दे, हिमांशी और आसिम कई म्यूजिक वीडियोज में साथ नजर आ चुके हैं। फैंस इन्हे हमेशा साथ देखना चाहता है इसीलिए ये सब रूमर्स अक्सर उड़ते रहते है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।