क्या अपनी को-एक्ट्रेस Shreya Dhanwanthary को डेट कर रहे हैं भाग्यश्री के बेटे Abhimanyu Dassani? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या अपनी को-एक्ट्रेस Shreya Dhanwanthary को डेट कर रहे हैं भाग्यश्री के बेटे Abhimanyu Dassani?

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अभिमन्यु को लेकर

सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी इन दिनों खबरों में बने हुए हैं। अभिमन्यु बॉलीवुड में अपना कदम रख चुके हैं। अभिमन्यु बहुत जल्द अगली फिल्म नौसीखिए में नजर आएंगे। हालांकि अभिमन्यु अपनी आने वाली फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में छाए हुए हैं। खबर है कि अभिमन्यु दसानी अपनी को-एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। 
1688384305 ass 1655351354917 1655351370230
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिमन्यु दसानी इन दिनों अपनी अगली फिल्म नौसीखिए की एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी को डेट कर रहे हैं। फिल्म के सेट पर स्टारकिड अपनी को-स्टार श्रेया धनवंतरी के काफी करीब आ चुके हैं। खबरों के अनुसार श्रेया और अभिमन्यु उस समय एक दूसरे करीब आए, जब दोनों स्टार्स भोपाल में एक महीने के लंबे शेड्यूस पर गए थे। कहा जा रहा है कि श्रेया और अभिमन्यु एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं।
1688384189 336036140 3560684230834604 660584910403093255 n
हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। मगर बॉलीवुड गलियारों में दोनों के अफेयर की खबरें आग की तरह फैल रही है। हाल ही में दोनों अपनी अगली फिल्म नौसीखिए की शूटिंग पूरी की है। संतोष सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमोल पाराशर भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म में ये तिगड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आने वाली  है।
1688384195 lionsgate 20india
बीते दिनों अभिमन्यु ने सोशल मीडिया पर फिल्म नौसीखिए की घोषणा करते हुए कई तस्वीरें शेयर की थीं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया था, ‘ये एक पूर्ण साहसिक कार्य है! लायंसगेट इंडिया स्टूडियोज ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अगली पीढ़ी की प्रतिभाओं के साथ बैक-टू-बैक फीचर फिल्मों की घोषणा की है। अभिमन्यु दासानी, अमोल पाराशर और श्रेया धनवंतरी अभिनीत ‘नौसिखिए’ संतोष सिंह द्वारा निर्देशित और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित होगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।