Iron Man फेम Robert Downey Jr. का थूका च्यूइंग गम Online हो रहा नीलाम, लाखों में लग रही बोली! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Iron Man फेम Robert Downey Jr. का थूका च्यूइंग गम Online हो रहा नीलाम, लाखों में लग रही बोली!

1 रूपए में मिलने वाले साधारण च्यूइंग गम को छोड़ अब लोग Iron man फेम एक्टर रॉबर्ट डाउनी

च्यूइंग गम लवर्स तो आपने देखे होंगे जो हमेशा अलग-अलग ब्रांड के च्यूइंग गम चबाते नज़र आ जाते हैं। लेकिन किसी का थूका हुआ च्यूइंग गम कभी आपने खरीदा है? सुनकर लगा न अजीब! हमे भी लगा जब पता चला इन दिनों ऑनलाइन किसी का खाकर थूका च्यूइंग गम बेचा जा रहा है। बल्कि उसकी नीलामी चल रही है जिसकी बोली अब लाखों में लगाई जा रही है। 
1 रूपए में मिलने वाले साधारण च्यूइंग गम को छोड़ अब लोग एक एक्टर के चबाकर थूका हुआ च्यूइंग गम खरीदने के लिए 45 लाख रुपए तक देने को तैयार हैं। दरअसल, Iron man फेम एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर का चबाकर थूका हुआ च्यूइंग गम 45 लाख रुपए में बिक रहा है। इतना ही नहीं ये तो बेस प्राइस है। नीलामी में इस च्यूइंग गम की कीमत और भी बढ़ सकती है। 
1680344408 98147969
आपको बता दें, ई बे पर इस च्यूइंग गम की नीलामी हो रही है। दरअसल, हुआ ये कि 13 फरवरी 2023 को एक्टर/फिल्ममेकर जॉन फैवरो का ‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार’ का अनावरण हुआ था। इस दौरान जॉन के साथ रॉबर्ट डाउनी जूनियर और इंटरनेशन शेफ रॉय चोई भी मौजूद थे। 

 

इवेंट के दौरान मस्ती-मज़ाक में रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने अपने मुंह से निकालकर च्यूइंग गम चिपका दिया। वहां एक आदमी भी टहल रहा था। जैसे ही एक्टर वहां से निकले, उस आदमी ने तुरंत वो च्यूइंग गम उठा लिया और इन उस च्यूइंग गम को eBay नाम की ऑनलाइन वेबसाइट पर नीलामी के लिए डाल दिया।
1680342332 sss
जिसके बाद इस च्यूइंग गम की बेस प्राइस 40 हज़ार डॉलर्स यानी 32,89,420 रुपए रखी गई। वहीं, नीलामी के दौरान लगी बोलियों के बाद इसकी कीमत बढ़कर 55 हज़ार डॉलर यानी 45,22,952 रुपए पहुंच चुकी है। आपको बता दें, बोली लगाने की आखिरी तारीख 1 अप्रैल, 2023 बताई जा रही है। इस दौरान च्यूइंग गम की कीमत और भी ऊपर जा सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + seventeen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।