दिवाली पर इन बॉलीवुड Diva’s से इंसपायर होकर क्रिएट कर सकते है आप अपना लुक

आप इन बॉलीवुड एक्ट्रेस से इंस्पायर होकर अपना दिवाली लुक क्रिएट कर सकते है और आप इस खास

दिवाली आते ही क्या पहने ये टेंशन आना भी शुरू हो जाती है। जहां एक ओर दिवाली की एक्साइटमेंट होती है वही दूसरी तरफ लड़कियां अपने दिवाली लुक के लिए कॉन्शियस हो जाती है कि क्या पहने, कैसा लुक करें ताकि हम लगे सबसे अलग और खूबसूरत। तो चलिए आपकी इसी चिंता को मिटाने के लिए हम आपको बताते है कि आप किन बॉलीवुड एक्ट्रेस से इंस्पायर होकर अपना दिवाली लुक क्रिएट कर सकते है और आप इस खास मौके पर क्या- क्या पहन सकते है। तो देखते है कौन- सा लुक आप दिवाली पर कर सकते हैं ट्राई और लग सकते हैं सबसे खूबसुरत।
1635929128 38c02187e9032a6a0588b91eb74609af
शरारा सेट
दिवाली के मौके पर ट्रेडिशनल पहनने का मन हर किसी का होता है लेकिन क्या पहने इसे सोचने में सारा टाइम निकल जात है। अगर आप अपना समय बचाना चाहते हैं तो आप शरारा सेट ट्राई कर सकते हैं। हाल ही में आलिया भट्ट से लेकर करीना कपूर ने इस लुक को ट्राई किया था। जिसकी फोटो सोशल मीडिय पर वायरल हुई थी। आप भी इस आउटफिट को ट्राई कर सकते हैं ये ट्रेडिशनल के साथ मॉर्डन लुक भी देता है।
1635929107 enaao8hwmammy9r
लहंगा लुक
अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो आप लहंगा लुक ट्राई कर सकते हैं। सिपंल लहंगा, हैवी वर्क और नेक पीस सेट। इस लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना रहे हैं। आप भी इस तरह के लुक को दिवाली पर ट्राई कर सकते हैं।
1635929090 img 6810 1524543212
साड़ी लुक
अगर आपका साड़ी पहनने का मन है तो आप सिंपल और एलिगेंट साड़ी पहन सकते हैं। ऐसे में रेखा का साडी लुक तो हमेशा से ही पॉपुलर रहा है। वही कंगना की भी साड़ी देखकर आप अपना लुक तैयार कर सकते है। आप भी हैवी बॉर्डर वाली साड़ी और हैवी नेक पीस पहन सकते हैं। चाहे तो कलर अपने हिसाब से चूज कर सकते हैं, जैसे- लाल रंग, नीला या फिर मल्टी कलर।
1635929075 sara ali khan in manish malhotra for diwali 2
सिंपल सूट लुक
आप सिंपल लुक को ट्राई कर सकते हैं जिसके लिए आप प्रिंटेड सूट पेस्टेल कलर में ट्राई कर सकते हैं। क्योंकि आजकल वहीं सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। वही हैवी सूट भी दिवाली पर अच्छे लगते है। आप सारा के इस लुक से इंस्पायर होकर अपना ऑउटफिट भी तैयार कर सकते है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।