साल 2017 में ये नामी सितारें बंध गए शादी के बंधन में, जानिये किसकी शादी रही सबसे चर्चित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

साल 2017 में ये नामी सितारें बंध गए शादी के बंधन में, जानिये किसकी शादी रही सबसे चर्चित

NULL

साल 2017 भारतीय सितारों की शादी को लेकर भी काफी चर्चित रहा साल के अंत में दिसंबर महीने में जहाँ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के पवित्र बंधन में बंध गए वहीँ कॉमेडियन भारती सिंह ने भी अपने बॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाच्या को अपना जीवन साथी बना लिया। इसके साथ साथ कई नामी सितारों ने इस साला साथ फेरे लिए आईये नजर डालते है इन चर्चित सितारों की लिस्ट पर।

Naga and Samanthaनागा चैतन्य और सामंथा रूथ प्रभु: साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य की हमसफर साउथ फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु बनी हैं। दोनों ने अक्टूबर में गोवा में शादी रचाई। दोनों एक-दूसरे के साथ साल 2009 से काम कर रहे थे और 2014 में रिलेशनशिप में आए।

Bharti Singhभारती सिंह और हर्ष लिंबाच्या: इस साल मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाच्या शादी के बंधन में बंधे। इन दोनों ने धूमधाम से शादी की और पूरी शादी चर्चा में रही। हर्ष पेशे से स्क्रिप्ट राइटर हैं और दोनों एक-दूसरे को करीब 8 साल से डेट कर रहे हैं। उम्र में भारती हर्ष से बड़ी हैं। दोनों में तकरीबन 7 साल का अंतर है।

03 93जहीर खान और सागरिका घाटगे: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सागरिका घाटगे विवाह बंधन में बंध गए। अचानक इंटरनेट पर आई इनकी सगाई की फोटो ने सबको हैरान कर दिया था। ये कपल इंटरनेट पर छाया रहा।

Neil Nitin Mukeshनील नितिन मुकेश और रुक्‍म‍िणी सहाय: एक्‍टर नील नितिन मुकेश और रुक्‍म‍िणी सहाय शादी के बंधन में बंधे हैं। रुक्‍म‍िणी सहाय एविएशन इंडस्ट्री से हैं और दोनों का परिवार काफी समय से एक दूसरे को जानता है।

Vatsal Seth & Ishita Duttaवत्सल सेठ-इशिता दत्ता: कपिल शर्मा की फिल्म ‘फिरंगी’ में लीड रोल निभाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री इशिता दत्ता ने फिल्म की रिलीज से कुछ ही दिनों पहले ब्वॉयफ्रेंड वत्सल सेठ के साथ मंदिर में गुपचुप शादी रचा ली थी। शादी की तस्वीरें सामने आते ही सभी चौंक गए थे। इस शादी में सेंटर ऑफ अटेंशन रहे थे अजय देवगन और काजोल।

Virat & Anushkaविराट कोहली और अनुष्का शर्मा: साल 2017 की सबसे बड़ी और चर्चित शादी हर किसी के जुबान पर है। अनुष्‍का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कप्‍तान विराट कोहली ने 11 दिसंबर को इटली में सात फेरे लिये थे। दोनो ने बिना किसी को बताए शादी की। हालांकि शादी के बाद खुद ये बात सोशल मीडिया पर दोनों ने शेयर की।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।