PS-1 के नए पोस्टर में चोल प्रिंस के लुक में दिखें सुपस्टार विक्रम, फैंस लुटा रहे प्यार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PS-1 के नए पोस्टर में चोल प्रिंस के लुक में दिखें सुपस्टार विक्रम, फैंस लुटा रहे प्यार

फिल्म पोन्नियन सेल्वन चोल राजवंश की कहानी है। फिल्म की कहानी कल्कि कृष्णमूर्ति द्वारा लिखी गई तमिल नोबेल

मनी रतनम की मोस्ट अवेटेड
फिल्म
पोन्नियन सेल्वन-1 से
साउथ सुपरस्टार विक्रम का नया लुक दर्शकों के बीच आ चुका है। फिल्म में
विक्रम राजकुमार आदित्य करिकालन का किरदार निभा रहे हैं। पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि
वेलकम चोल क्राउन प्रिंस
! भयंकर योद्धा।
जंगली बाघ। पोस्टर में विक्रम लंबे बालों में और माथे पर बड़ा से टीका लगाए हुए
दिख रहे हैं। 

1656935345 fwzu4q1akaani1o

पोन्नियन सेल्वन चोल राजवंश की कहानी है। फिल्म की कहानी कल्कि कृष्णमूर्ति द्वारा लिखी गई तमिल नोबेल पर आधारित है जो इसी नाम पर है। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन भी है। खबरों की मानें तो पोन्नियन सेल्वन में ऐश्वर्या डबल रोल में है। इससे पहले फिल्म मेकर्स ने ऐश्वर्या के लुक को भी जारी किया था। जिसे फैंस
से काफी प्यार मिला। ऐश्वर्या के अलावा फिल्म में तृषा कृष्णन
, जयम रवि, कीर्थी, प्रकाश राज, शोभिता धूलिपाला, शरत कुमार, प्रभु जैसे साउथ स्टार्स
भी नजर आएंगे।

1656935289 pjimage 2022 03 02t174552.521

आपको बता दें कि ये
फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। जिसका पहला भाग 30 सिंतबर को सिनेमाघरों
में दस्तक देगा। पोन्नियन सेल्वन-1 को तमिल
, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयाम भाषा में रिलीज किया जाएगा।

पोन्नियन सेल्वन-1 की
पूरी बजट 500 करोड़ की है और लगभग बन कर तैयार है। फिल्म के मेकर्स से लेकर स्टारकास्ट
अभी से ही फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।