Malaika Arora के नए गाने की तारीफ में Arjun Kapoor ने कह दी ये बात, गर्लफ्रेंड पर जमकर लुटाया प्यार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Malaika Arora के नए गाने की तारीफ में Arjun Kapoor ने कह दी ये बात, गर्लफ्रेंड पर जमकर लुटाया प्यार

बॉलीवुड की फिट और फाइन एक्ट्रेस कही जाने वाली मलाइका अरोरा एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ

बॉलीवुड की फिट और फाइन एक्ट्रेस कही जाने वाली मलाइका अरोरा एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गयी हैं। दरअसल मलाइका का हाल ही में नया गाना रिलीज किया गया हैं। मलाइका अरोड़ा और गुरु रंधावा का गाना ‘तेरा की ख्याल’ को दर्शकों का ढेरो प्यार मिलता हुआ देखा जा रहा हैं। गाने में मलाइका ने अपने किलर पोज और बेहतरीन डांस से लोगों को दीवाना बना रही हैं। वही अब मलाइका के इन अदाओं पर उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी दिल हार बैठे हैं। जहां एक्टर में मलाइका के तारीफ ने सरेआम ये बात कह दी हैं। 
1680674252 329234586 3432733857048831 3000450865815476153 n
बता दे की अर्जुन कपूर ने इस गाने के लिए मलाइका अरोड़ा और गुरु रंधावा का सपोर्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट की है। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में अर्जुन ने लिखा, ‘इस गाने को प्यार करो’ और उन्हें टैग किया। तेरा की ख्याल गाने में गुरु रंधावा ने अपनी आवाज दी है। रॉयल मान ने इस गाने को लिखा है। बॉलीवुड कोरियोग्राफर बॉस्को लेस्ली मार्टिस इसे कोरियोग्राफ किया है। 

c

दरअसल यह दोनों ही लवबर्ड्स अक्सर एक दूसरे के काम को सपोर्ट और इनकरेज करते हुए देखे जाते हैं। दोनों ही कपल को एक साथ कई जगहों पर स्पॉट भी किया जाता हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशन को पूरी तरह से ओपन रखा हैं। जहां हमेशा ये खबर भी सुनने को मिलती रहती है की दोनों जल्द ही शादी भी रचाने वाले हैं। हालांकि शादी की खबरों पर अभी तक दोनों ही स्टार्स में से किसी का भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आया हैं। 
1680674290 capture
1680674298 331719361 796164848098516 5999719740466498014 n
आपको बता दें, मलाइका अरोड़ा की पहली शादी अरबाज खान से हुई थी। दोनों साल 1998 में शादी के बंधन में बंधे लेकिन 18 साल बाद मार्च 2016 में ये अलग हो गए था। वही दोनों ही स्टार्स के वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा हाल ही में अपने रियलिटी शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ में नजर आई थीं।
1680674328 271142030 297264242347977 7722107265809725803 n
 वहीं अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ जल्द ही रिलीज हुई। उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो भूमि पेडनेकर के साथ ‘द लेडी किलर’ और भूमि और रकुल प्रीत सिंह के साथ ‘मेरी पत्नी’ के रीमेक में वो दिखाई देंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।