8 साल बाद फिर बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं Imran Khan, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

8 साल बाद फिर बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं Imran Khan, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड के बेहद फेमस एक्टर कहे जाने वाले इमरान खान ने लम्बे समय से बॉलीवुड से दुरी बना

बॉलीवुड के बेहद फेमस एक्टर कहे जाने वाले इमरान खान ने लम्बे समय से बॉलीवुड से दुरी बना ली थी। एक्टर लाइमलाइट से कोसो दूर चले गए थे। ऐसे में उनके फैंस उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दे की अब एक्टर ने अपने फैंस की इस गुजारिश को सुन ली हैं और एक बार फिर उन्होंने इंडस्ट्री में अपने कमबैक का मन बना लिया है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपने फैंस के साथ शेयर किया हैं। 
1691753205 10593456 1684661508471634 751054146 n
दरअसल एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में अपना कमबैक कंफर्म कर दिया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम के नए फीचर थ्रेड्स का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें लिखा है- ‘मैं आपको सुनता हूं और मैं इस पर काम कर रहा हूं। इतने समय तक मेरा इंतजार करने के लिए शुक्रिया।’  बता दे की इमरान के इस थ्रेड पर एक फैन ने रिएक्ट करते हुए लिखा- हम लक 2 चाहते हैं।’ इंस्टाग्राम पर अपने फैन के रिस्पॉन्स का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इमरान ने लिखा- ‘मुझे लगता है कि थ्रेड्स पर पोस्ट करने के लिए मुझे यही मिला है।’
1691753223 14693727 900161573417338 997200816680992768 n
1691753234 366127872 1410413392869949 4960043092841771742 n
बता दें कि इमरान खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘जाने तू या जाने ना से की थी। जहां इस फिल्म में उनके साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर जेनेलिया डिसूजा नजर आई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफीस पर औसत रही थी। इसी  के साथ इमरान ने फिल्म ‘कट्टी-बट्टी’ मेरे ब्रदर की दुल्हन, आई हेट लव स्टोरीज, ब्रेक के बाद जैसी कई और फिल्मों में काम किया था। हालांकि इन फिल्मों के जरिए इमरान ने अपनी खूब फैन फॉलोइंग बनाई हैं। 
1691753245 13703237 304352843234744 2025229218 n
बता दे की साल 2015 के बाद से इमरान ने सोशल मीडिया से भी दुरी बना ली थी। जहां एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट शेयर नहीं किया था। 
1691753267 15035018 201980730256879 4886553716234125312 n
जिसके वजह से उनके फैंस उन्हें काफी ज्यादा मिस कर रहे थे। साथ ही लम्बे समय से उनसे उनकी कमबैक की भी फरमाइश किये जा रहे थे। ऐसे में अब एक्टर के इस पोस्ट के बाद से उनके फैंस के खुशियों का ठिकाना नहीं हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।