अगर बबिता ने यह शर्त नहीं रखी होती तो आज ऐश्वर्या की जगह करिश्मा होती बच्चन परिवार की बहू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अगर बबिता ने यह शर्त नहीं रखी होती तो आज ऐश्वर्या की जगह करिश्मा होती बच्चन परिवार की बहू

NULL

बॉॅलीवुड के जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने ब्वायफ्रैंड संदीप तोषनीवाल से जल्द ही शादी कर सकती हैं ऐसी सुर्खियां आजकल सोशल मीडिया पर खूब चल रही है। यह बात तो हम सभी जानते हैं कि करिश्मा कपूर की पहली शादी सफल नहीं रही है। लेकिन एक समय था कि जब करिश्मा बच्चन परिवार की बहू बनने वाली थीं।

2 773

लेकिन पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि ऐन वक्त पर अभिषेक और करिश्मा की सगाई टूट गई थी और दोनों ही अलग हो गए थे। बता दें कि करिश्मा और अभिषेक दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे। लेकिन अभिषेक और करिश्मा के प्यार की शुरूआत अभिषेक की बहन श्वेता की शादी के बाद शुरू हुई थी। यह तो आप सब ही जानते होंगे कि श्वेता की शादी करिश्मा की बुआ के बेटे के साथ हुई है।

3 476

खबरों की माने तो करिश्मा और अभिषेक श्वेता की शादी के समय काफी करीब आ गए थे। लेकिन कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में किसी को बताया नहीं था। यह तो आप सभी जानते हैं कि अभिषेक ने बॉलीवुड में फिल्म रेफ्यूजी से डेब्यू किया था।

4 402

अभिषेक के साथ इस फिल्म में करिश्मा की छोटी बहन करीना कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा था। बता दें कि करिश्मा फिल्म के सेट पर करीना से मिलने अक्सर आया करती थीं।

5 358

इस फिल्म के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और बाद में दोनों की सगाई भी हो गई थी। खबरों की मानें तो अभिषेक और करिश्मा के रिश्ते टूटने की वजह दोनों की मां बताई गईं थीं।

6 320

वहीं अभिषेक की मां जया यह चाहती थीं कि करिश्मा शादी के बाद बॉलीवुड में काम न करें। वहीं दूसरी तरफ करिश्मा की मां बबिता को यह शर्त मंजूर बिल्कुल भी नहीं थी।

7 209

फिर उसके बाद तो बबिता ने करिश्मा पर सगाई तोडऩे का दबाव बनाया उस समय पर अभिषेक भी लगातार फ्लॉप हो रहे थे। करिश्मा ने अपनी मां की बता सुनकर अभिषेक से दूरी बनाना ही सही समझा और वह अलग हो गईं।

8 151

 

 

यह तो हम सभी जानते हैं कि अभिषेक और ऐश्वर्या ने शादी कर ली और अब दोनों की एक बेटी है उसका नाम आराध्या बच्चन है। ऐश्वर्या के साक अभिषेक काफी कुछ हैं।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।